FARRUKHABAD NEWS खाकी की बेरुखी ने घोंटा दम: इंसाफ की चौखट पर न्याय न मिला तो ‘बेटी’ ने चुना मौत का रास्ता!

Picsart 26 03 07 22 37 36 425

FARRUKHABAD NEWS वारदात: खेत से लौटते समय किशोरी के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप।

  • लापरवाही: थाने से लेकर SP ऑफिस तक चक्कर काटे, लेकिन नहीं हुई सुनवाई।
  • खौफनाक कदम: न्याय न मिलने से आहत पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ।
  • पुलिस का तर्क: रंजिश में दबाव बनाने के लिए किशोरी ने उठाया कदम।
  • हालत: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है इलाज, स्थिति नाजुक।

फर्रुखाबाद में शर्मनाक: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने खाया जहर, पुलिस पर गंभीर आरोप

कंपिल (फर्रुखाबाद)। उत्तर प्रदेश में ‘मिशन शक्ति’ और महिला सुरक्षा के दावों की हवा निकालती एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। न्याय के लिए पुलिस की चौखट पर माथा पटकने के बाद जब सुनवाई नहीं हुई, तो एक बेबस किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता को पुलिस ने थाने से दुत्कार कर भगा दिया था। ​घटना 1 तारीख की बताई जा रही है। पीड़िता के मुताबिक, वह अपने पिता को खेत पर खाना देने गई थी। लौटते समय पड़ोसी गांव के दो दरिंदों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ हैवानियत की। किशोरी का आरोप है कि जब वह अपने पिता के साथ न्याय की उम्मीद में कंपिल थाने पहुंची, तो पुलिस का रवैया अपराधियों जैसा था।

​”पुलिस ने हमें थाने से भगा दिया। हम साहब (SP) के दफ्तर भी गए, लेकिन वहां भी किसी ने आंसू नहीं पोंछे। जब हर दरवाजा बंद मिला, तो मुझे मौत ही रास्ता नजर आया।”

पीड़िता का बयान

 

सिस्टम की ‘थ्योरी’ या जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना?

​किशोरी फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। वहीं, पुलिस अब इस पूरे मामले को नया मोड़ देने में जुटी है। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी का कहना है कि दो दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस का दावा है कि किशोरी ने ‘दबाव बनाने’ के लिए जहर खाया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह ,यादव दानिश

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes