KAIMGANJ NEWS होली की हुड़दंग नहीं, खूनी रंजिश: लाठी-सरियों से बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, आंगन में फैला खून मुकदमा दर्ज

Picsart 26 03 06 23 47 02 847

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज के अलाहदादपुर में कोहराम; सात पर हत्या का मुकदमा, दो महिलाएं गिरफ्तार, पांच अब भी फरार

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। त्योहार की उमंग के बीच अलाहदादपुर गांव उस वक्त चीखों से थर्रा उठा, जब पुरानी रंजिश की आग में जल रहे दबंगों ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया। मामूली धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद चंद मिनटों में खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी, डंडों और लोहे की सरिया से लैस हमलावरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग और महिला पर ताबड़तोड़ वार किए। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल बुजुर्ग की सांसें टूट गईं, जिसके बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ​वारदात की शुरुआत 4 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे हुई। गांव के आदेश कुमार के मुताबिक, उनका भाई विकास घर लौट रहा था, तभी रास्ते में आरोपी राघवेंद्र ने उसे जानबूझकर कंधा मारा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विकास जान बचाकर घर भागा, लेकिन हमलावरों पर खून सवार था।​आरोप है कि कुछ ही देर बाद राघवेंद्र अपने साथ जसवंत सिंह, श्यामसुंदर, सर्वेंद्र, अरविंद, सविता देवी और रजनी को लेकर आ धमका। हाथों में सरिया और लाठियां लिए इन आरोपियों ने आंगन में बैठे बुजुर्ग सूरज सिंह और मीरा देवी को घेर लिया और उन पर पिल पड़े।

मासूमों ने छिपकर बनाया कत्ल का वीडियो

​जब हमलावर घर में मौत का तांडव नाच रहे थे, विकास ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। घर की नन्ही बच्चियों ने भी दहशत के साये में छिपकर इस पूरी वारदात को अपनी आंखों से देखा। इस दौरान एक बच्ची ने साहस दिखाते हुए मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब पुलिस के लिए अहम सबूत बन गया है। हमले में लहूलुहान सूरज सिंह और मीरा देवी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सूरज सिंह की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी राघवेंद्र समेत सात के खिलाफ हत्या (बीएनएस की धारा 103 एवं आईपीएस की धारा 302) व अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

“हमने तहरीर के आधार पर सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला आरोपी सविता और रजनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी पांच फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, उन्हें जल्द ही दबोच लिया जाएगा।”

मदन मोहन चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes