KAIMGANJ NEWS इंसाफ के नाम पर ‘सड़क पर गदर’: बेकसूर को पीटा, कपड़े फाड़े; कायमगंज पुलिस ने दिखाई सख्ती, तब शांत हुआ मामला

Picsart 26 03 08 06 12 19 984

KAIMGANJ NEWS –खाकी के सामने ‘तांडव’: ट्रैक्टर चालक के फाड़े कपड़े, पुलिस ने भांजी लाठियां; कई हिरासत मे​

  • वजह: गुलेल से पत्थर लगने के बाद दो गांवों में ठनी रंजिश।
  • ​हमला: ममापुर गांव के घर में घुसकर मारपीट, महिलाएं और बच्चे घायल।
  • ​बवाल: पुलगालिब तिराहे पर घंटों रहा जाम, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें।
  • ​हिंसा: निर्दोष ट्रैक्टर चालक को भीड़ ने बनाया निशाना, पुलिस ने बचाया।
  • ​एक्शन: दर्जनों लोग पुलिस की निगरानी में, इलाके में भारी फोर्स तैनात।

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। बच्चों के बीच हुए एक मामूली विवाद ने शनिवार को कायमगंज में कोहराम मचा दिया। ममापुर और तिलसड़ी गांव के बीच सुलग रही रंजिश की आग ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया जब आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलगालिब तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान न केवल कानून की धज्जियां उड़ीं, बल्कि उग्र भीड़ ने एक राहगीर ट्रैक्टर चालक को पकड़कर उसके कपड़े तक फाड़ डाले। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को ‘सख्त’ रुख अख्तियार करना पड़ा और लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ना पड़ा।

​विवाद की जड़ में एक ‘गुलेल’ है। बताया जा रहा है कि ममापुर गांव के कुछ लोगों ने गुलेल से पत्थर चलाया था, जो तिलसड़ी गांव के बच्चों को जा लगा। इसी के बाद प्रतिशोध की पटकथा लिखी गई। शुक्रवार को ममापुर निवासी गीता के घर में घुसकर हमला किया गया, जिसमें किशन, प्रमोद और खुशी लहूलुहान हो गए। शनिवार को जब आरोपियों ने दोबारा धावा बोला, तो ममापुर के सब्र का बांध टूट गया और ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। पुलगालिब तिराहे पर जाम लगाकर बैठे ग्रामीणों के बीच जब पुलिस पहुंची, तो माहौल बेहद तनावपूर्ण था। इसी बीच वहां से गुजर रहे तिलसड़ी गांव के एक ट्रैक्टर चालक को भीड़ ने ‘दुश्मन’ समझकर घेर लिया। पुलिस के सामने ही उसकी पिटाई की गई और कपड़े फाड़ दिए गए। चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।

​”किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मारपीट करने वालों और सड़क पर हंगामा कर आम जनता को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

— मदन मोहन चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर (कोतवाली कायमगंज)

 

​पुलिस की कार्रवाई: बल प्रयोग और धरपकड़

​मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जब समझाने-बुझाने से बात नहीं बनी, तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा। फिलहाल पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया है और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

​ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes