Farrukhabad news – मौके से ही भाग रहे एक आरोपी को घेर कर ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के सुपुर्द
– घायल पक्ष पहाडिया गांव के अपने विरोधियों पर लगा रहा प्राण घातक हमला करने का आरोप – मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच
कमालगंज / फर्रुखाबाद
जनपद के थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव नगला टिकार में पुराने विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दिए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेन्टर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नगला टिकार निवासी शिवा ठाकुर पुत्र शिशुपाल गांव की गली से होकर जा रहा था । आरोप है कि उसी समय हनुमान मंदिर के निकट पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर पहाड़िया निवासी अमन कुमार, कुणाल, योगेश कुमार पाल सहित 8-10 अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। बताया गया कि विवाद बढ़ने पर सभी लोग हनुमान मंदिर के पास पहुंच गए, जहां शिवा अमन को समझाने का काफी प्रयास करता रहा। किन्तु फिर भी अमन कुमार ने नशे की हालत में अपनी गोट से तमंचा निकालकर शिवा पर फायर कर दिया। गोली शिवा के बाएं कंधे के नीचे बगल के पास जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल शिवा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
उधर, स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी अमन कुमार को नशे की हालत में पकड़ लिया गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सूचना पर थाना प्रभारी ललित कुमार व क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी करने हेतु पूछतांछ भी की ,थाना प्रभारी ने बताया कि घायल की हालत में सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news पुरानी रंजिश में मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
Farrukhabad news – मौके से ही भाग रहे एक आरोपी को घेर कर ग्रामीणों ने[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बिगडैल आवारा सांड की भीषण टक्कर से बृद्ध की मौत
KAIMGANJ NEWS – बेकाबू आवारा पशुओं से ग्रामीण खासे भयभीत – बुजुर्ग की दर्दनाक मौत[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 29वें रोज़े की फज़ीलत के बीच कूकी खेल में अफ़्तार का भव्य आयोजन, रोज़ेदारों की उमड़ी भीड़
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद (संवाददाता): मुकद्दस माह रमज़ान के 29वें रोज़े की खास फज़ीलत के[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के संगम का नजर आया अदभुत नजारा : हिंदू नववर्ष पर कायमगंज में निकली भव्य धार्मिक शोभा यात्रा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर गुरुवार को हिंदू[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अबैध कच्ची शराब माफियाओं पर आबकारी का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ –
KAIMGANJ NEWS –ममापुर में धधकती भट्टियों पर छापा, 220 लीटर लहन नष्ट – 20 लीटर[...]
Mar
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news त्योहारों पर सख्त हुआ यूपी प्रशासन: हुड़दंग पर सीधा एक्शन, CM का स्पष्ट संदेश—शांति से खिलवाड़ नहीं चलेगा
Uttar Pradesh news लखनऊ | उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज) आगामी त्योहारों को[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news रिश्वत के आरोप में दो दरोगा लाइन हाजिर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
Farrukhabad news फर्रुखाबाद :- 19 मार्च 2026 जनपद में रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों के बीच[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news लापरवाही बनी घटना का कारण : खेत में रखा जहरीला गेहूं खाने से , तीन बकरियों की मौत
Farrukhabad news कमालगंज / फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नरसतपुर में फसल[...]
Mar