KAIMGANJ NEWS बेमौसम बारिश का कहर: गेहूं, सरसों और आम की फसलों पर संकट, किसान-बागवान चिंतित

Picsart 26 03 20 10 14 37 096

नेट से ली गई फ़ोटो

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्र में इन दिनों बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का खतरा खड़ा कर दिया है। आसमान में छाए घने बादल और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने खेतों से लेकर बागों तक चिंता की लकीरें गहरा दी हैं। खेतों में सुनहरी बालियों से लहलहाती गेहूं की फसल जहां पककर कटाई के कगार पर खड़ी है, वहीं बारिश और तेज हवाओं के कारण इसके गिरने (लॉजिंग) का खतरा बढ़ गया है। यदि ऐसा होता है तो न केवल उत्पादन प्रभावित होगा, बल्कि दाने की गुणवत्ता भी घट सकती है। उधर सरसों की फसल, जो अधिकांश किसानों द्वारा काटकर खेतों में पूलों के रूप में रखी गई है या कटी हुई पड़ी है, बारिश की मार झेल रही है। भीगने से दानों में नमी बढ़ने, फफूंद लगने और दाना काला पड़ने की आशंका है। जो सरसों अभी खड़ी है, वह भी पूरी तरह पक चुकी है और बारिश से उसकी कटाई में देरी व नुकसान तय माना जा रहा है।
मूंगफली की फसल पर भी मौसम की मार पड़ती दिख रही है। फरवरी में बोई गई फसल के पौधे अभी निकल ही रहे हैं, ऐसे में अधिक पानी से सड़न का खतरा है। वहीं जो किसान इस समय बुवाई कर रहे हैं, उनके लिए भी अंकुरण प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
बागवानी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। आम के पेड़ों पर इस समय बौर (मंजरी) पूरी तरह खिल चुकी है, जो फल बनने की शुरुआती अवस्था होती है। ऐसे में बारिश और नमी बढ़ने से कीटों व फफूंद का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे आम की पैदावार पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। किसानों और बागवानों का कहना है कि यदि मौसम का यह मिजाज कुछ दिन और बना रहा, तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। कुल मिलाकर बेमौसम की यह बारिश अन्नदाता, सब्जी उत्पादकों और बागवानी से जुड़े लोगों के लिए चिंता और परेशानी का कारण बनती जा रही है।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes