चिंगारी बनी शोला कई घरों की गृहस्थी जलकर हुई राख , कुछ पशु झुलसे कुछ जलकर मरे

Picsart 22 03 25 18 23 38 345

कंपिल /फर्रुखाबाद 25 मार्च 2022

उबलते हुए दूध की कूडी से निकली चिंगारी छप्पर पर गिरने से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ।देखते ही देखते आग की लपटों ने कई घरों को अपनी चपेट में लेकर तबाही मचा दी। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कंपिल के गांव राईपुर चिनहटपुर में उस समय आग ने भयावह रूप ले लिया जब घर के सभी सदस्य खेतों पर काम करने चले गए थे। बताया गया कि राधेश्याम, राम अवतार वीरपाल ,राम भरोसे, रामबहादुर पुत्र गण शिवसहाय के घर आग की चपेट में आकार भयंकर रूप से बर्बाद हो चुके हैं ।राधेश्याम के घर से ही चिंगारी उड़कर छप्पर पर गिरी थी । जिसने विकराल रूप लेकर तबाही मचा दी। आग की चपेट में आने से कई जानवर जिन में दो बकरी तथा एक भैंस की पडिया जलकर मर गई । वही एक भैंस लगभग 60 परसेंट जल गई ।जिसका उपचार मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने करते हुए बचाने का प्रयास किया । राधेश्याम के यहां इतने नुकसान के अलावा उनकी बेटी द्वारा सिलाई का काम करने वाली को सिलाई मशीनें तथा ग्राहकों के सिले ब गैर सिले कपड़ों के साथ ही 9000 हजार रुपए नकद भी जलकर राख हो गए । इसी के साथ इन सभी का गृहस्थी का सामान भी जलकर खत्म हो गया। आग ने उनके पड़ोसी गुड्डू, सुरेंद्र ,गजेंद्र, अतर सिंह ,श्री कृष्ण के घरों को भी चपेट में ले लिया। जिससे इनके घरों में रखा खाने-पीने के सामान के साथ ही गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। इन अग्नि पीड़ितों के घरों पर कुछ भी नहीं बचा है । केवल जो कपड़े पहने थे । Picsart 22 03 25 19 27 31 969

उनके अलावा सब कुछ अग्निकांड में स्वाहा हो गया ।आग लगने की सूचना मिलने के बाद जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक सब कुछ जलकर बर्बाद हो चुका था ।ग्रामीणों ने ही पंपिंग सेट चलाकर पर्याप्त पानी की बौछारें करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।सूचना पाकर थाना प्रभारी कंपिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे । उन्होंने ग्रामीणों को ढाढस बधाते हुए कहा की लेखपाल को सूचित कर दिया गया है । मौके पर आकर आग से हुए नुकसान का आंकलन करने के उपरांत जो रिपोर्ट सौंपी जाएगी । प्रशासन द्वारा आप सभी को उसी के अनुसार आर्थिक सहायता अवश्य उपलब्ध होगी।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes