फर्रुखाबाद 25 मार्च 2022
पुलिस की निगेहवानी को नजरअंदाज करते हुए टप्पे बाज लुटेरों ने फर्रुखाबाद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर मेंआज शीतला अष्टमी पर्व पर दर्शन करने गई श्रद्धालु महिला भक्तों को जमकर लूटा। लूट करने वाले अपने काम को अंजाम देते रहे। उनकी हरकत न लूटने वालों ने समझ पाई और ना ही ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन देखने में व्यस्त महिला पुलिसकर्मी ही देख सके। वैसे तो इस मंदिर में हर रोज श्रद्धालु भक्त मत्था टेकने जाते हैं । लेकिन आज शीतला अष्टमी होने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही भीड़ दिखाई दे रही थी। भीड़ में भी सबसे अधिक महिलाओं की संख्या थी। बताया गया कि देवी भक्त इसलिए बेफिक्र थे। क्योंकि आज यहां मंदिर में काफी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ड्यूटी पर लगाई गई थी। लेकिन पुलिस ड्यूटी के बजाय कुछ और ही करती रही । शायद इसीलिए लुटेरे आसानी से अपने काम को अंजाम देकर सुरक्षित निकल गए।जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली मोहल्ला सेनापति की निवासी चारू वर्मा पत्नी अमित वर्मा की गले में पहनी सोने की चैन मंदिर प्रवेश करते ही गायब हो गई। वही फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया की रहने वाली सौम्या कटियार पत्नी आयुष का मंदिर परिसर से ही मंगलसूत्र उड़ा दिया गया। जबकि मोहल्ला श्याम नगर की निवासी मालती देवी पत्नी विवेक दीक्षित की सोने की चैन एवं मोहल्ला गोला कोहाना फतेहगढ़ की निवासी पूजा गुप्ता पत्नी सुमित गुप्ता की भी सोने की ही चैन टप्पेवाजों ने उड़ाते हुए फतेहगढ़ की निवासी सुधा देवी का 2500 रुपए सहित पूरा पर्स ही गायब कर दिया । इतनी अराजकता पूर्ण लूट तथा चोरी एवं टप्पेबाजी की घटनाओं के बाद गांव नौगांवा की निवासी मीरा देवी पत्नी सर्वेश राजपूत का मंगलसूत्र उस समय पार कर दिया जब वह बस द्वारा कहीं जाने के लिए बस में सवार हुई थी। लेकिन यहां मीरा को एक महिला पर शक हुआ। जिसे तुरंत घेरकर तलाशी ली गई। तो उसके पास से लूटा गया मंगलसूत्र मिल गया। शोर-शराबे के साथ ही चोर पकड़े जाने की आवाज सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां से टप्पे बाजी के शक में 3 महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun