शमशाबाद / फर्रुखाबाद 16 अक्टूबर 2022 स्कूटी तथा कार की आमने सामने भिडंत में स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत। आधा दर्जन सबार घायल। दुर्घटना की सूचना पर लोगों की जमा हुई भीड़ , पुलिस मौके पर,।
कार सवार दंपति शमशाबाद थाना क्षेत्र ग्राम सिकंदरपुर में गोद भराई के कार्यक्रम में जा रहे थे । जबकि स्कूटी सवार दंपति ढाई घाट शमशाबाद मेंअपने गुरु जी से मिलकर वापस घर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार अग्निहोत्री उम्र 51 वर्ष पुत्र बांकेलाल निवासी कूचा भवानी दास फर्रुखाबाद पत्नी शोभना के साथ स्कूटी द्वारा रविवार को ढाई घाट शमसाबाद में निवास कर रहे गुरु रामदास के दर्शन के लिए गए हुए थे। बताते हैं ,जिस वक्त दर्शनोपरांत स्कूटी द्वारा पत्नी के साथ वापस फर्रुखाबाद जा रहे थे। शमशाबाद -रोशनाबाद मार्ग पर ग्राम मुबारकपुर के सामने गुजरते समय फर्रुखाबाद से शमशाबाद की ओर आ रही एक कार से आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । भीड़ में कुछ लोगों ने दुर्घटना की सूचना शमशाबाद थाना पुलिस को दी । दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची शमशाबाद थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तथा गंभीर रूप से घायल दंपति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद पुलिस वाहन से भेजा। जहां चिकित्सकों ने स्कूटी चालक संजीव कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक स्कूटी चालक की पत्नी शोभना को उपचार के लिए सीएचसी शमशाबाद में भर्ती कराया गया। बताया गया है, फर्रुखाबाद निवासी देवेंद्र कुमार पत्नी नीलम तथा बेटी उम्र 11 वर्ष तथा दो अन्य बच्चों के साथ कार द्वारा शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर महमूद निवासी अमित कुमार उर्फ मिंटू के घर जा रहे थे। यहां गोद भराई का कार्यक्रम होना था। दुर्घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दुर्घटना की सूचना पर कार में सवार घायलो के परिजन मौके पर पहुंचे तथा सभी को उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए। कार में पति पत्नी बच्चों सहित 5 लोग सवार थे। स्कूटी तथा कार की आमनी- सामनी भिड़ंत में जहां स्कूटी सवार चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वही मृतक की पत्नी तथा कार में सवार दंपति सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अलग- अलग स्थानों के अस्पतालों में उपचार हेतु भर्ती कराया गया । प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी ने बताया दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया था। घायलों को उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। जबकि मृतक स्कूटी चालक के शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई, मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट विश्व प्रकाश चतुर्वेदी शमशाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug