Farrukhabad news मुठभेड़ में गोली लगने से घायल लुटेरा गिरफ्तार, साथी भी फसा पुलिस शिकंजे में

IMG 20260327 WA02471

Farrukhabad news फर्रुखाबाद :-27 मार्च026
(,- दीपक कुमार – )
कादरी गेट थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 27 मार्च की रात हुई मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरे को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी को भी पहले ही दबोच लिया गया।
जानकारी के अनुसार, पंचाल घाट रोड पर स्कूटी सवार दो युवकों ने ई-रिक्शा में बैठी एक महिला के कुंडल लूट लिए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए सर्विलांस के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी सौरभ पुत्र शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी दीपक उर्फ बाबा पुत्र अवधेश निवासी अरिहंत पहाड़पुर (थाना मऊ दरवाजा) का नाम उजागर किया।
इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर दीपक की लोकेशन लुकुला क्षेत्र के एक भट्टे के पास ट्रेस की और घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से दो फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से लूटे गए कुंडल, एक .315 बोर तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है तथा अन्य आपराधिक कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes