Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सड़क विकास को मिलेगी नई गति, बर्ष 2026-27 की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक

IMG 20260409 WA0347

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश
जनपद में सड़क निर्माण और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में लोक निर्माण विभाग (PWD) की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की, जिसमें अमृतपुर, भोजपुर और कायमगंज क्षेत्रों के विधायक भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान आगामी वर्ष में प्रस्तावित सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव और प्रस्ताव रखे। विशेष रूप से जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण तथा नई सड़कों के निर्माण पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित रूप से सूचीबद्ध किया जाए और तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रगति की समीक्षा लगातार की जाती रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कें विकास की आधारशिला होती हैं, इसलिए इनसे जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर :- दीपक कुमार यादव – (फर्रखाबाद )

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सड़क विकास को मिलेगी नई गति, बर्ष 2026-27 की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश जनपद में सड़क निर्माण और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पारिवारिक विवाद में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

KAIMGANJ NEWS –पांच भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक, परिजनों में मचा कोहराम कायमगंज में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शक की चिंगारी बनी जानलेवा पंचायत में बवाल के बीच 40 वर्षीय रविंद्र ने निगली सल्फास, हालत नाजुक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। शक, आरोप और पारिवारिक विवाद की आग ने एक बार फिर एक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: ड्यूटी के दौरान की-मैन ( रेलवे कर्मी ) मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर घायल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कासगंज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे कर्मी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का हाईटेंशन खतरा: पितौरा क्रॉसिंग पर 33KV लाइन से उठीं चिंगारियां दिखाई पड़ीं आग जैसे शोले, टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद मंगलवार रात कायमगंज क्षेत्र में अचरा मार्ग स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर

Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’

KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes