KAIMGANJ NEWS कायमगंज में अवैध कब्जे पर बड़ा एक्शन: गंगा किनारे की जमीन से काटी गई फसल, अब होगी खुली नीलामी

Picsart 26 04 09 19 37 58 741

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद – (द एंड टाइम्स न्यूज )
तहसील क्षेत्र कायमगंज मे गंगा किनारे की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत के बाद हुई जांच में कई गाटा संख्याओं पर अवैध कब्जा पाए जाने पर राजस्व विभाग ने न केवल मुकदमा दर्ज किया, बल्कि कब्जे वाली जमीन से खड़ी फसल भी कटवा ली। अब इस फसल की वसूली के लिए खुली नीलामी का ऐलान कर दिया गया है।
मामला तहसील कायमगंज के ग्राम सवितापुर बिहारीपुर, परगना कम्पिल का है, जहां गंगा नदी क्षेत्र की आराजी पर अवैध कब्जे की शिकायत लज्जा सिंह पुत्र द्वारिका सिंह द्वारा की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच कराई गई, जिसमें कासिम अली पुत्र वाजिद अली निवासी मांझगांव कम्पिल द्वारा कई गाटा संख्याओं (610, 574ख, 575ख, 576, 582ख, 583क, 584, 585क, 586 आदि) पर करीब 25.17 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा पाया गया।
इसी तरह साहना बेबी पत्नी राजवीर, पुत्री कासिम अली के खिलाफ भी गाटा संख्या 596ख से लेकर 609क तक कुल लगभग 33.81 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जे का मामला दर्ज किया गया। दोनों मामलों में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के तहत वाद योजित किए गए।
प्रशासन द्वारा आरसी-20 नोटिस जारी कर जुर्माना जमा करने का मौका दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में राशि जमा न होने पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर फसल कटवा ली। अब इस फसल को नीलाम कर सरकारी नुकसान और जुर्माने की भरपाई की जाएगी।
तहसीलदार कायमगंज ने बताया कि काटी गई फसल की खुली नीलामी 14 अप्रैल 2026 को अपराह्न 11 बजे नवीन मंडी स्थल कायमगंज में आयोजित की जाएगी। इसमें कोई भी इच्छुक व्यक्ति भाग लेकर बोली लगा सकता है।
संदेश साफ है—गंगा किनारे की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन अब पूरी सख्ती के मूड में है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी और सरकारी राजस्व की वसूली हर हाल में की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपाल सिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes