Farrukhabad news कमालगंज / फर्रूखाबाद 28 मार्च 026
जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और दुष्कर्म आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, वहीं एक सिपाही को भी गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म के आरोपी अशोक राजपूत को पकड़ने के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान बीती रात रजीपुर चौराहा मंदिर के पास चकरोड पर आरोपी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी अशोक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिससे उसके पैर में गोली लग गई।
इस दौरान आरोपी की ओर से चलाई गई गोली सिपाही लोकेन्द्र सिंह के दाहिने हाथ में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित भागवत कथा के दौरान आरोपी अशोक राजपूत ने 8 वर्षीय बालिका को रुपयों का लालच देकर अपने खेत की मड़ैया में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद बालिका ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news मुठभेड़ में दुष्कर्मी घायल, किया फायर सिपाही भी हुआ जख्मी
Farrukhabad news कमालगंज / फर्रूखाबाद 28 मार्च 026 जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस[...]
Mar
World News
world news ईरान बनाम इजरायल-अमेरिका: परमाणु ठिकानों पर तेज हुए हवाई हमले
World new नई दिल्ली: – (द एंड टाइम्स न्यूज ) मध्य पूर्व में तनाव लगातार[...]
Mar
DELHI NEWS
Delhi news 35 बर्षीय रैपर और सोशल वर्कर बालेन शाह अनोखे अंदाज से राजनीति की दौड़ में सबको पीछे छोड़ बने नेपाल के प्रधान मंत्री
Delhi news नई दिल्ली :- “द एंड टाइम्स न्यूज ” नेपाल की राजनीति में इन[...]
Mar
DELHI NEWS
Delhi news पेट्रोल-डीजल पर सरकार की बड़ी राहत: एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, 60 दिन का तेल भंडार सुरक्षित
Delhi news-मध्य-पूर्व तनाव के बीच केंद्र का बड़ा कदम, आम जनता को महंगाई से राहत[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मुठभेड़ में गोली लगने से घायल लुटेरा गिरफ्तार, साथी भी फसा पुलिस शिकंजे में
Farrukhabad news फर्रुखाबाद :-27 मार्च026 (,- दीपक कुमार – ) कादरी गेट थाना पुलिस ने[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रामनवमी व चैत्र नवरात्र पर आस्था का सैलाब: भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे, मंदिरों में उमड़ी भीड़
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। चैत्र नवरात्र एवं रामनवमी के पावन अवसर पर पूरे कायमगंज[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नरैनामऊ पंचायत में भ्रष्टाचार का ‘खेल’ बेनकाब!
KAIMGANJ NEWS सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप, पूर्व प्रधान ने खोला मोर्चा कायमगंज[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news ₹2.41 करोड़ की योजना से चमकेगी कुठला झील: डीएम ने दी सख्त चेतावनी—प्रकृति को नुकसान नहीं, तय समय में दिखे असर
Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 26 मार्च2026 जनपद फर्रुखाबाद के गांव नगला हूसा स्थित कुठला झील को[...]
Mar