Farrukhabad news मुठभेड़ में दुष्कर्मी घायल, किया फायर सिपाही भी हुआ जख्मी

Picsart 26 03 28 16 19 46 423

Farrukhabad news कमालगंज / फर्रूखाबाद 28 मार्च 026
जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और दुष्कर्म आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, वहीं एक सिपाही को भी गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म के आरोपी अशोक राजपूत को पकड़ने के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान बीती रात रजीपुर चौराहा मंदिर के पास चकरोड पर आरोपी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी अशोक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिससे उसके पैर में गोली लग गई।
इस दौरान आरोपी की ओर से चलाई गई गोली सिपाही लोकेन्द्र सिंह के दाहिने हाथ में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित भागवत कथा के दौरान आरोपी अशोक राजपूत ने 8 वर्षीय बालिका को रुपयों का लालच देकर अपने खेत की मड़ैया में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद बालिका ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes