KAIMGANJ NEWS – जो बेटे की तरह किराएदार बनकर रहा मृतक दंपत्ति के मकान में , वही निकला जुर्म करने वाला आरोपी
कायमगंज /फर्रुखाबाद
27 फरवरी को मोहल्ला कूंचा दरवाजा में हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया । जो किराएदार बेटा बनकर जिस दंपत्ति के पास रहा तथा सेवा भाव दिखाता रहा , उसी ने जायदाद के लालच और समझाने की नीयत से एक बार एक थप्पड़ मारने की खुन्नस में उसी वृद्ध दंपति को मौत के घाट उतार दिया। इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने पता लगाकर हत्यारोपी जितेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
=मकान ही बना मौत की बजह = 30 -लाख की डील ने सुलगाई बदले की आग . –
पुलिस की कड़ी पूछताछ में जो सच निकलकर सामने आया, वह रिश्तों पर से विश्वास उठाने वाला है। आरोपी जितेंद्र गुप्ता मृतक परषोत्तम कौशल और पुष्पा देवी के घर में बीते 8 साल से किराए पर रह रहा था। दंपति लाचार थे, पैरालिसिस के शिकार थे, और जितेंद्र ने उनकी खूब सेवा की थी।
*लालच की कहानी*:- जितेंद्र ने ही दंपति की गोद ली गई बेटी गुनगुन की शादी अपने रिश्तेदार से कराई थी। उसे उम्मीद थी कि सेवा के बदले दंपति उसे यह कीमती मकान दे देंगे। लेकिन जब दंपति ने उसे मकान खाली करने को कहा और उसे पता चला कि मकान 30 लाख रुपये में किसी और को बेचा जा रहा है, तो उसके सिर पर हत्या का जुनून सवार हो गया। और वह हत्यारा बन बैठा ।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, मकान खाली कराने को लेकर पुष्पा देवी और जितेंद्र के बीच विवाद हुआ था, जिसमें पुष्पा देवी ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए जितेंद्र ने ‘परफेक्ट मर्डर’ की प्लानिंग तैयार की, और करता रहा मौके की तलाश: जब उसे पता चला कि दंपति का भतीजा दीपू वैष्णो देवी गया है, वस इसी खालीपन के समय का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दे डाला ।
*कैमरों को दिया चकमा*: 27 फरवरी को वह गलियों से छिपते हुए घर में घुसा ताकि सीसीटीवी में न आ पाए।
* बिजली के तार को औजार की तरह प्रयोग कर किया दंपत्ति का कत्ल*: जितेंद्र घर का बिजली का काम जानता था। उसने घर में रखे बिजली के तार को प्लास से खींचा और दोनों बुजुर्गों का गला घोंट दिया।
*हत्या के बाद बना ‘हमदर्द’, पंचनामे में खुद बना गवाह!*
हत्यारा जितेंद्र इतना शातिर निकला कि वारदात को लूट का रूप देने के लिए उसने अलमारी का सामान बिखेर दिया। इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए वह घटना के बाद सबसे ज्यादा सक्रिय दिखा और पुलिस की कार्रवाई के दौरान पंचनामे में गवाह भी बन गया। उसे लगा कि वह कानून की नजरों से बच जाएगा, लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ और साक्ष्यों के आगे उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिससेपुलिस को राज फास करने में बड़ी सफलता मिली ।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया बिजली का तार बरामद कर लिया है। विमल कुमार गुप्ता (मृतक के रिश्तेदार) की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस दर्दनाक व रहस्यों से घिरे दोहरे हत्या कांड का राज खोलने में सफलता प्राप्त कर ली।
ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct