-
पांचाल घाट पर लगा रहा भीषण जाम
-
बच्चे महिलाएं तथा मरीज तक होते रहे परेशान
-
पुलिस बनी रही तमाशबीन
-
जाम में फंसी स्कूल ड्यूटी पर जा रही शिक्षिका बेहोश होकर गिरी
फर्रुखाबाद 10 सितंबर 2022
वैसे तो गंगा के पावन तट पर बने पांचाल घाट सेतु पर जाम लग जाना कोई नई बात नहीं है। यहां तो हर रोज किसी न किसी समय थोड़ा बहुत जाम लग ही जाता है। जिसकी व्यवस्था व्यवस्थित रूप से करने का प्रयास उस तरह नहीं किया जाता जैसा कि जनहित को देखते हुए किया जाना चाहिए। आज गंगा स्नान पर्व था । पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा भक्त श्रद्धालु बड़ी संख्या में अपने-अपने वाहनों, दूसरे साधनों या फिर पैदल किसी न किसी तरह यहां आकर गंगा की पावन धारा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए बड़ी संख्या में आए थे। प्रशासन तथा पुलिस को पहले से ही मालूम था कि स्नान पर्व के अवसर पर जाम लगना स्वाभाविक है। लेकिन फिर भी लापरवाही का परिचय देते हुए जाम ना लगे इसके लिए कोई सही व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसके दुष्परिणाम की बदौलत वही हुआ जिसकी आशंका पहले से थी। पांचाल घाट पर दोनों ओर भीषण जाम लग गया। गंगा पुल के मध्य से लेकर दोनों ओर सड़क पर लंबी-लंबी कतारें वाहनों की लग गई। वही पैदल तक निकलना दुश्वार हो रहा था। ऐसे में एक शिक्षिका जो समय से स्कूल पहुंच कर बच्चों को पढ़ाने की जल्दी में यहां से निकलना चाहती थी। लेकिन वह जाम में फस गई। भीषण गर्मी में घंटों खड़े रहने के कारण अचेत होकर जाम की भीड़ में ही गिर गई। जिसे कुछ लोगों ने पानी के छींटे देकर संभाला और किसी तरह भीड़ से निकालकर पुल के किनारे फुटपाथ पर लाकर बैठा दिया। तब कहीं जाकर काफी देर बाद शिक्षिका को होश आया। बताया गया कि शिक्षिका राजेपुर ब्लाक के किसी विद्यालय में नियुक्त है। वही जाने के लिए घर से निकली थी।
लगभग 5 घंटे से भी ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। लेकिन जिम्मेदार खाकी वहां आए आवारा पशुओं को ही खदेड़ने में व्यस्त दिखाई दे रही थी। भागते हुए पशु जाम में फंसे कई लोगों को घायल करते हुए भागकर निकल रहे थे के कारण जाम में मौजूद भीड़ भगदड़ का शिकार भी हो रही थी। घंटों से जाम में फंसे यात्रियों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर अभी और कितने घंटे उन्हें जाम में फंसे रहकर ही बिताने पड़ेंगे। जाम की स्थिति के लिए यदि वास्तव में देखा जाए तो प्रशासन की लापरवाही से ही हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बा कमालगंज से हरदोई जा रहे शिवम शुक्ला से बात की गई ,तो उन्होंने बताया कि वे अपने घर से हरदोई जाने के लिए निकले थे। लेकिन यहां जाम की समस्या का समाधान होता नहीं दिखाई दे रहा है । इसलिए बे वापस लौट कर कन्नौज होते हुए 150 किलोमीटर दूरी का चक्कर काटकर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। एक शिवम शुक्ला ही नहीं जाम की भीषण स्थिति देखकर और बहुत से लोगों को वापस होने का जब भी रास्ता मिला वे सभी वापस लौट कर अधिक दूरी तय करके रास्ता बदलकर जाने को विवश होते दिखाई दे रहे थे। यहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी लोगों की परेशानी हल करने की बजाए केवल पूरे 5 घंटे से भी ज्यादा आवारा पशुओं को ही खदेड़ते रहे।
फर्रुखाबाद संबाददाता
और पढें:-
- गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान रंग डालने तथा बाइक की टक्कर लगने पर दो पक्ष भिड़े, किया सांप्रदायिकता भड़काने का असफल प्रयास
-
स्कूल आ रहे छात्र के अपहरण (kidnap) का असफल प्रयास, आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
-
गणेश प्रतिमा उत्सव पर शौहद्दों ने किया अव्यवस्था फैलाने का प्रयास ,जमा भीड़ में फैला आक्रोश
-
चाइनीज मांझा की बिक्री पर सख्ती के साथ रोक लगाने सहित अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा
-
स्वयं सहायता समूह की दो महिलाएं आपस में भिड़ी जमकर हुई मारपीट मौके पर पहुंची पुलिस
-
दो बाइकें भिड़ी ,युवती सहित तीन घायल ,एक की हालत गंभीर
-
पचास हजार नकद तथा एक बाइक अतिरिक्त दहेज की मांग कर विवाहिता को निकाला घर से -मुकदमा दर्ज
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr