-
दो बाइकें भिड़ी
-
युवती सहित तीन घायल
-
एक की हालत गंभीर
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 7 सितंबर 2022
मिली जानकारी के अनुसार जनपद एटा थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव विजयपुर निवासी संतोष कुमार यादव अपने परिवार की युवती रंजना तथा रविंद्र के साथ कस्बा अलीगंज दवा लेने जा रहे थे। वे जैसे ही गांव से थोड़ी दूर पहुंच पाए कि उसी समय बेहद तेज रफ्तार से अपाचे बाइक दौड़ आते हुए दो युवक निकले । अनियंत्रित गति एवं लापरवाही से बाइक दौड़ने वाले युवकों ने संतोष की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे संतोष ,रंजना तथा रविंद्र तीनों घायल हो गए ।असंतुलित होकर घटना को अंजाम देने वाले युवकों की बाइक भी वहीं पर गिर गई। लेकिन उन दोनों युवकों को खरोच तक नहीं आई। घटना के आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घेर कर दोनों युवकों को रोक लिया तथा बाइक कब्जे में ले ली। संभावना जताई जा रही है कि अपाचे बाइक चोरी की होगी। पूछे जाने पर युवकों ने खुद को लोधीपुर गांव का निवासी बताया और किसी तरह मौके पर जमा भीड़ को चकमा देकर दोनों वहां से खिसक गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां से संतोष कुमार की हालत गंभीर होती देख ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे, डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। जबकि समाचार लिखे जाने तक रंजना एवं रविंद्र सीएचसी में ही उपचाराधीन थे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
और पढें:-
-
निर्वाचक नामावली में आधार लिंक ड्यूटी से 2 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी चल रहे लगातार अनुपस्थित
-
झोपड़ी नुमा मकान में लगी आग ट्रैक्टर पंपिंग सेट तथा अन्य सामान जलकर हुआ बर्बाद
-
ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन वितरण ना करने का लगाया आरोप
-
व्याप्त भ्रष्टाचार, विद्युत कटौती ,जर्जर विद्युत लाइनें तथा जे० ई० सहित अन्य कर्मचारियों को हटाने की मांग करते हुए किसानों ने घेरा विद्युत केंद्र गंगीरी
-
गलत प्रपत्रों से रजिस्टर्ड कराई फर्जी फर्मो के प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज ,एक जालसाज गिरफ्तार ,मुख्य आरोपी फरार
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct