शमशाबाद- फर्रुखाबाद 24 जुलाई 2022
विकासखंड शमशाबाद के परिषदीय संविलियन विद्यालय बेला सराय गजा के प्रधानाध्यापक नीलेंद्र गंगवार ने बताया कि इस विद्यालय परिसर से सटा हुआ विद्युत ट्रांसफॉर्म रखा हुआ है। वही विद्यालय परिसर से होती हुई विद्युत हाईटेंशन लाइन निकली है। इस समय बरसात का मौसम है ।नमी के कारण किसी भी समय विद्युत करंट उतर आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि ट्रांसफार्मर तथा निकली हुई विद्युत लाइन विद्यालय परिसर को पूरी तरह प्रभावित कर रही है। इस खतरे की चपेट में किसी भी समय स्कूल के बच्चे भी आ सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए ट्रांसफार्मर तथा विद्युत लाइन के संभावित खतरे से बच्चों को बचाने के लिए शिक्षा विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर समस्या समाधान की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है । लेकिन आज तक व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। जिससे स्कूली बच्चों को विद्युत करंट के आघात में आने की संभावना दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ।इस विद्यालय में पंजीकृत छात्रों की संख्या 300 बताई जा रही है। जिनके भविष्य को देखते हुए प्रधानाध्यापक तथा ग्राम प्रधान सविता मिश्रा ने शिक्षा विभाग एवं विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से एक बार फिर अनुरोध करते हुए कहा है कि बे नौनिहालों की जीवन रक्षा के लिए समय रहते इस समस्या का जितनी जल्दी हो सके निस्तारण करा दें । अन्यथा की स्थिति में अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May