शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 24 जुलाई 2022 राजवीर सिंह भैयालाल महाविद्यालय नैगमा में विगत दिनों परीक्षार्थी तथा महा विद्यालय अध्यक्ष तथा स्टाफ के बीच हुए विवाद के बाद अध्यक्ष द्वारा आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी । परीक्षार्थी ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को नकारते हुए प्रकरण के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है । जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद निवासी बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र प्रशांत कुमार पुत्र धरनीधरन ने महाविद्यालय के चेयरमैन राजवीर सिंह एवं कॉलेज स्टाफ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके द्वारा उक्त विद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष का प्रवेश लिया गया था। उस वक्त उससे कुल ₹5000 की मांग की गई थी। इसके अतिरिक्त अन्य किसी तरह का चार्ज वसूल न करने की भी विद्यालय द्वारा उसे जानकारी दी गई थी ।छात्र का आरोप है कि परीक्षा के दौरान उससे और रुपए दिए जाने की मांग की गई। जिस पर छात्र ने विरोध करते हुए कहा कि उसने तो ₹5000 दे दिए थे ।अब किस बात के पैसे मागे जा रहे हैं ।जिस पर छात्र पर दवाव बनाते हुए कहा गया नकल कि कराने के ₹2000 व प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर ₹2000 और प्रवेश पत्र के नाम पर एक हजार रुपए अगर नहीं दोगे। तो परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। आपका भविष्य खराब हो जाएगा। जबकि उसके द्वारा काफी मिन्नते की गई। मगर चेयरमैन पर कोई असर नहीं पड़ा । आरोप है छात्र को विद्यालय से निकाले जाने तथा जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी गई ।जिससे घबराकर उसने ₹2000 दे दिए और कहा कि बाकी पैसे बाद में देंगे। फिर भी विद्यालय स्टाफ द्वारा पैसों की मांग कर बार -बार उसका उत्पीड़न किया जाने लगा । विरोध करने पर गलीगलौज तथा मारपीट कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी गई थी। छात्र के अनुसार विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरो से सीसी टीबी फुटेज निकलबाकर जांच कराई जा सकती है। अगर जांच में वह दोषी हो तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ।आरोप है विद्यालय स्टाफ द्वारा उसके साथ गाली-गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट गई। यहां तक कि उसकी मोटरसाइकिल भी छीन ली गई । परीक्षा में मोबाइल लाने की बात पर, इस विवाद में छात्र पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध विद्यालय अध्यक्ष द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई थी। उसके उपरांत परीक्षार्थी ने आरोपों को नकारते हुए पुलिस को तहरीर देकर अपने बर्बाद होते भविष्य के लिए न्याय की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct