फर्रुखाबाद /उत्तर प्रदेश ,15 दिसंबर 2022
जनपद फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बुधवार की रात बिहार प्रांत थाना बरारी जिला कटिहार गांव लक्ष्मीपुर निवासी 25 हजार रुपए के शातिर इनामी अपराधी दिलीप कुमार शाह पुत्र सरजुक शाह को एसओजी टीम प्रभारी अशोक कुमार एवं सर्विलांस टीम प्रभारी जगदीश भाटी तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मऊ दरवाजा आमोद कुमार सिंह ने अपने टीम के हमराह पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया।(Rewarded Criminal Arrested)
इस उपलब्धि पर पुलिस कप्तान ने पुलिस बल की टीमों को बधाई दी है। बताया गया कि गत रात थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के हथियापुर क्रॉसिंग पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी समय हथियापुर क्रॉसिंग से अर्रापहाड़पुर के बीच हुई एक मुठभेड़ के दौरान इसे गिरफ्तार करने में पुलिस की संयुक्त टीमों को कामयाबी मिली।(Rewarded Criminal Arrested)
गिरफ्तार बदमाश के पास से जामा तलाशी के दौरान एक अदद नाजायज 315 बोर देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक कारतूस खोखा, एक मोटरसाइकिल पल्सर बिना नंबर वाली और 1250 रुपए नकद तथा एक फर्जी आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। पुलिस गिरफ्त में आए दिलीप कुमार शाह के विरुद्ध जनपद फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा एवं थाना दोरनाकाल जनपद महबूबाबाद प्रांत तेलंगाना तथा थाना ब सिटी व जनपद नंदूर्बार आदि प्रांतों के विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में दिलीप कुमार वांछित चल रहा था। अन्य राज्यों ब जनपदों से इसके अपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव /दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
धैर्य पूर्वक भक्तिमय कर्तव्य निर्वहन कर की जा सकती है किसी भी योनि में प्रभु की प्राप्ति(Bhagwat Katha)
-
ढाबे पर तोड़फोड़ व मारपीट (Maarpeet) के साथ लूटपाट में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
-
घर में घुसकर मारपीट(Maarpeet) का आरोप, न्यायालय आदेश पर 6 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
-
जीएसटी सर्वे छापे(GST Survey Raid) का कड़ा विरोध कर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
-
उत्तर प्रदेश के स्थानीय नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना पर लगी रोक के बाद 14 दिसंबर को फिर होगी हाई कोर्ट में सुनवाई
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct