ढाबे पर तोड़फोड़ व मारपीट (Maarpeet) के साथ लूटपाट में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Maarpeet

Dhabe par todfod aur marpeet ke sath lootpat

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 15 दिसंबर 2022

थाना ब कस्बा कायमगंज के मोहल्ला नई बस्ती निवासी खुशनूद अली पुत्र शमसुद्दीन अली ने मामले के संबंध में पुलिस को अवगत कराते हुए तहरीर दी है ।उन्होंने कहा है कि नगर के मंगलम गेस्ट हाउस के सामने के डी नाम से वह अपना ढाबा चलाता है। ढाबे पर 10 दिसंबर को समय करीब 11:30 बजे रात के अज्ञात व्यक्ति आए और वहां काम करने वाले आशीष से पान मसाला और सिगरेट देने को कहा।

Picsart 22 11 17 20 24 12 716 jpg

आशीष ने कहा कि अब होटल तथा दुकान बंद हो चुके हैं। इसलिए कोई सामान नहीं मिल सकता । इसी बात को लेकर वह व्यक्ति गाली गलौज करने लगा ।तथा मारने की धमकी देने लगा । शोर-शराबा सुनकर मैं अपने होटल के कमरे से बाहर निकल कर आया और किसी तरह समझा-बुझाकर उस अज्ञात व्यक्ति को वहां से हटा दिया। यहां से वह व्यक्ति मंगलम गेस्ट हाउस में आई बारात में चला गया। मैं अपने होटल के कमरे में गेट बंद कर आराम करने लगा। थोड़ी देर बाद मंगलम गेस्ट हाउस से लगभग 10-15 अज्ञात लोग ढाबे पर आ गए और वे गेट तोड़ने लगे । उनके इस काम की मैं अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। तब तक वह लोग दरवाजा तोड़कर उसके ढाबे के अंदर घुस आए ।इन लोगों ने मेरा मोबाइल छीन लिया और गाली गलौज कर लोहे की सरिया से पीटने लगे।

Picsart 22 11 26 20 41 45 005

जिससे मेरे सिर पर चोट लग गई, और मैं वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा ।आरोप है कि मारपीट तथा तोड़फोड़ करके इन अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान में रखा एक बोरी पान मसाला तथा सिगरेट के पैकेट गोलक से 7 – 8 हजार रुपए लूट लिए । मारपीट तोड़फोड़ तथा लूट करने के बाद वे सभी अज्ञात व्यक्ति वापस लौट कर मंगलम गेस्ट हाउस में आई बारात में चले गए। मुझे मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने बेहोशी की हालत में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती करा दिया। जहां से हालत गंभीर होने पर डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया था । उपचार के बाद जब मुझे होश आया तो मैं घटना की रिपोर्ट लिखाने कोतवाली कायमगंज पहुंचा। पुलिस ने पीडित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सभी अज्ञात लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 395 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव /दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes