शमशाबाद से- मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
– अभी कुछ दिन पूर्व ही परिवार के साथ देहरादून से अपने पैतृक गांव मिलिकिया आया था
शमशाबाद / फर्रुखाबाद 7 जून 2022
थाना क्षेत्र शमशाबाद के गांव मिलिकिया मजरा दलेलगंज निवासी 18 वर्षीय युवक अवतार अपने भाई धनपाल उर्फ धनंजय पुत्र वेदपाल के साथ कल 6 जून दिन सोमवार को शमशाबाद के गंगा तट ढाई घाट पर स्नान करने गया था । गंगा स्नान के लिए अवतार गंगा के गहरे पानी में उतर गया। पानी में डूबते हुए अवतार को बचाने के लिए उसके छोटे भाई धनपाल ने भी गंगा में छलांग लगा दी। किंतु वह उसे बचाने में सफल नहीं हो सका और खुद पानी में डूबने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर गोताखोरों ने गंगा में कूदकर धनपाल को सकुशल बाहर निकाल लिया । लेकिन तब तक अवतार की जल समाधि लग चुकी थी । मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जो अवतार को बचाने के लिए आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दिए। साथ ही जमा भीड अवतार की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रही थी । लेकिन यह किसी को नहीं मालूम था कि अवतार का यह आखरी गंगा स्नान होगा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने स्ट्रीमर के साथ गंगा में डूबे युवक की खोज के लिए गोताखोरों को लगाया , 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने गहरे पानी में डूबे युवक के शव को बाहर निकाला। शव को देखते ही वहां मौजूद परिवार के लोग दहाड़े मार कर रोने लगे। दुखद घटना से वहां जमा भीड़ की भी आंखें नम हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बता दें कि- मृतक युवक के पिता वेदपाल पीडब्ल्यूडी विभाग देहरादून में नौकरी करते थे । उसी दौरान उन्होंने देहरादून में ही अपना आवास भी बनवा लिया था। जहां वे अपने निजी परिवार के साथ रह रहे थे। कुछ समय पूर्व सेवानिवृत्त होने पर वेदपाल अपने पैतृक गांव मिलकिया अभी कुछ दिन पहले ही परिवार सहित आए थे। यहां आने के बाद से ही उनका युवा बेटा किसी न किसी के साथ रोज गंगा स्नान करने जाया करता था। सोमवार को भी वह अपने भाई धनपाल उर्फ धनंजय के साथ गंगा स्नान करने गया हुआ था। जहां स्नान के दौरान उस की जल समाधि लग जाने से दुखद मौत हो गई। इस तरह गंगा स्नान के लिए गए अवतार की मृत्यु हो जाएगी ,ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। लेकिन क्या किया जाए, शायद नीयत को यही मंजूर था ।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug