संवाददाता मनोज सक्सेना
शमसाबाद फर्रुखाबाद 7 जून 2022 घर में घुसकर नाबालिग पुत्री से छेड़छाड विरोध करने पर ज्ञात अज्ञात सहित दर्जनभर अराजक तत्वों ने घर में घुसकर किया हमला। गाली गलौज लाठी डंडो से मारपीट । पुलिस से शिकायत करने पर दी जानमाल की धमकी पीड़ित महिला ने ज्ञात अज्ञात सहित दर्जन अराजक तत्वों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अद्दुपुर दया माफी निवासी बेबी पत्नी शिवमंगल ने गांव के ही अल्ली पुत्र सुदामा अतेंद्र पुत्र वासुदेव तथा राहुल पुत्र सरोज तथा ज्ञात अज्ञात सहित एक दर्जन अराजकतत्वों के खिलाफ शमसाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा बो गरीब परिवार से हैं और मेहनत मजदूरी ही घर परिवार के भरण-पोषण का जरिया है घर परिबार की खातिर पति बाहर नौकरी कर रहा है 3 नाबालिग बच्चों के साथ साथ घर पर रह रही हूँ आरोप है गांव के तीनों आरोपी जो अराजकता फैला कर उसे परेशान करते हैं अक्सर उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करते हैं घबराहट में पुत्री ने घर से बाहर जाना बंद कर दिया बजह जानने पर जब पुत्री ने घटना की जानकारी दी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई उक्त प्रकरण की शिकायत पीड़ित महिला ने नाराजगी जता आरोपियों के घर उलाहना दिया जिसे आरोपी आक्रोशित हो गए और देख लेने की धमकी देने लगे आरोप है आरोपी एक दर्जन ज्ञात अज्ञात अराजकतत्वो साथ धावा बोला घर में घुसने के बाद आरोपी गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर उसकी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ करते हुए लाठी से मारपीट करने लगे महिला का आरोप है अराजक तत्वों द्वारा उसके साथ भी छेड़छाड़ की गई शोर मचाए जाने पर आरोपी पुनः आकर देख लेने की धमकी देकर चले गए आरोप है आरोपियो द्वारा पुलिस से शिकायत करने पर जानमाल से मारने की धमकी दी गई पीड़ित महिला ने ज्ञात अज्ञात सहित एक दर्जन अराजक तत्वो आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की पीड़ित महिला ने शमशाबाद थाना पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा जब उसने आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट तथा नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ के अलावा पुलिस से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दिये जाने की शिकायत की तो थाने के मुंशी का कहना था आप छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने की बजाय मारपीट में मामला दर्ज कराएं तो ज्यादा बेहतर होगा पुलिस के इस रवैये से पीड़ित महिला काफी आक्रोशित नजर आई उसने कहा अगर शमशाबाद थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो बो उच्चाधिकारियों के दरबार में दस्तक देने को मजबूर होगी।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct