फर्रुखाबाद 17 मई 2022
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला मुख्यालय पर एक बैठक संगठन के जिला अध्यक्ष विजय बहादुर यादव तथा जिला मंत्री राज किशोर शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित हुई ।बैठक में जनपद के सभी विकास खंडों से आए शिक्षकों ने काफी संख्या में भाग लेकर लंबित समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप कर निराकरण की अपेक्षा की है। समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा गया है कि जनपद में अब तक प्रमोशन हेतु वरिष्ठता सूची जारी नहीं की गई है। सूची जारी कर प्रमोशन प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए। मांग करते हुए कहा है कि अन्य जनपदों की भांति 68 व 69 हजार चयनित शिक्षकों का एरियर ऑनलाइन सत्यापन के उपरांत तत्काल भुगतान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। ऐसा ना करने से विभाग की छवि धूमिल हो रही है । अतः अब इस कार्य में विलंब नहीं होना चाहिए। यदि फिर भी ध्यान नहीं दिया तो शिक्षक धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। जनपद के सभी विकास खंडों में कार्यरत रसोइयों को वर्ष 2020- 21 का मानदेय अब तक बिल्कुल ही नहीं मिला है। जिसके भुगतान की एवज में लेखाकार धन वसूली का कार्य कर रहे हैं। जिससे बेचारे गरीब रसोईया खासे परेशान हैं । उनकी परेशानी एवं आर्थिक तंगी को देखते हुए रसोइयों के बैंक खातों में बकाया मानदेय भिजवाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। शिक्षकों को वरिष्ठता एवं कनिष्ठता के आधार पर मिल रहे वेतन की विसंगति दूर की जाए, साथ ही आदेश ना होने तक ऑनलाइन उपस्थित भेजने का दबाव बनाने का शिक्षकों ने विरोध करते हुए इसे बंद करने की बात की है। ज्ञापन में कहा गया है कि मृतक आश्रितों के अवशेष देयकों का भुगतान कराया जाना चाहिए। साथ ही विकास खंड में तैनात कुछ ए आर पी निरीक्षण के नाम पर सीधे-साधे शिक्षकों से धौंस जमा कर धन उगाही कर रहे हैं
ऐसे ए आर पी को चिन्हित कर कार्यमुक्त किया जाए। संगठन ने ग्रेच्युटी का भुगतान कराने के साथ ही जिला मुख्यालय पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के स्थान पर विकासखंड स्तर पर ही किसी बैंक शाखा में एसएमसी के नवीन खाते संचालन हेतु खुलवाने की मांग की है। ज्ञापन अवसर पर संगठन पदाधिकारियों के अतिरिक्त काफी संख्या में शिक्षक गण उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun