फर्रुखाबाद 17 मई 2022
कहा जाता है कि जवानी की तरंग और दौलत का नशा जब कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है, तो व्यक्ति अपनी सामाजिक तथा पद की गरिमा को भूलकर कुछ भी ,अपने मजे के लिए करने में संकोच नहीं करता। ऐसा ही एक नजारा आज उस समय देखने को मिला जब विकासखंड शमशाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत रजलामई में बिना अनुमति के लगे टर्री मेले में यहां कार्यरत ग्राम पंचायत सचिव/ ग्राम विकास अधिकारी अभय प्रताप सिंह बार बालाओं के साथ प्रस्तुत फ़ूहड़ नृत्य और अश्लील फिल्मी गानों के बीच मुंह में नोट दवाए ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे थे। इतना ही नहीं बे अश्लील गानों पर खुश होकर दोनों हाथों से नोटों की बारिश भी कर रहे थे। सचिन के इस कृत्य का वहां मौजूद भीड़ में से कोई वीडियो बना रहा था। इसकी भी उन्हें कोई परवाह नहीं थी। बनाया गया वीडियो वायरल हो गया। जिसे देखकर ब्लॉक के अधिकारी तथा कर्मचारी भी अचंभित हो रहे हैं। वायरल वीडियो के संबंध में खंड विकास अधिकारी शमशाबाद शमीम अशरफ ने कहा कि ब्लॉक की गरिमा बनाए रखना उनका दायित्व है। इसलिए बे इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच उपरांत सचिव के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अवश्य करेंगे। उधर थाना प्रभारी शमशाबाद दीपक कुमार भाटी ने बताया कि रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए कोई परमीशन प्रशासन स्तर से नहीं ली गई थी। उन्हें जब पता चला कि बिना परमिशन के ही कार्यक्रम किया जा रहा है। तो उन्होंने पुलिस बल भेजकर कार्यक्रम बंद करा दिया था। हो सकता है पुलिस के वहां से चले जाने के बाद फिर कार्यक्रम शुरू करा दिया गया हो। इसकी जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct