शमशाबाद, फर्रुखाबाद 19 मई 2022 खेत में सिंचाई को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट फायरिंग कर जानलेवा हमला आरोपियो द्वारा चलाये गए ईट पत्थरों के हमले से महिला घायल,गांव में दहशत आरोपी फरार घायल महिला की तहरीर पर शमसाबाद पुलिस ने फ़ायरिंग तथा ईट पत्थरों से जान लेबा हमला करने बाले आधा दर्जन लोगों के खिलाफ बिभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज किया
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बरई जहा बुधवार को नलकूप से सिंचाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज के साथ जमकर मारपीट हो गयी लाठी डंडो से की गई मारपीट से भी आरोपी संतुष्ट नहीं हुए तो आरोपियो द्वारा अबैध अश्लाह लहरा फायर कर जानलेवा हमला किया गया फायरिंग की घटना में युबक बाल-बाल बच गया घटना के संबंध में बताया गया है शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बरई निवासी धारा का पुत्र सिद्ध कुमार अपने खेत में खड़ी फसल की सिंचाई करने के लिए नलकूप पर गया था जहां आरोपियों से सिंचाई को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज के साथ जमकर मारपीट हुई इसी दौरान एक आरोपी ने तमंचा लहराते हुए दो फायर किए जिसमें युबक बाल-बाल बच गया आरोपियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले से घबराकर पीड़ित युबक शोर मचाता हुआ गांव की ओर भागा तो आरोपियों ने भी उसका पीछा किया किसी तरह भागकर युबक ने अपनी जान तो बचायी आरोपियों का गुस्सा यू ही ठण्डा न्ही हुआ उन्होंने युबक की मां के ऊपर ईट पत्थरो से हमला कर दिया आरोपी पक्ष द्वारा जमकर चलाए गए ईट पत्थर युबक की मां शारदा देवी के सिर में लगे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई बताया गया है शारदा देवी को इस घटना की जानकारी नहीं थी जानवरों को पानी पिलाने के लिए घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी जहां आरोपियो द्वारा ईट पत्थर चलाए गए जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई आरोपियो द्वारा लाठी डंडों ईट पत्थरो अबैध अश्लाहो से की फायरिंग की घटना को लेकर गांव में दहशत फैल गई मोहल्ले के लोगों में भगदड़ मच गई घटना की सूचना किसी तरह शमशाबाद थाना पुलिस को दी गई आरोप है सूचना मिलने के बावजूद भी शमशाबाद थाना पुलिस ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा जिससे आरोपियो के हौसले बुलंद नजर आए आखिरकार 2 घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी तांडव मचाकर मौके से फरार हो चुके थे बताया गया है जिस समय आरोपियों द्वारा तमंचा लहरा कर तांडव किया जा रहा था उस दौरान गली मोहल्ले में छुपे कुछ लोग अपने अपने मोबाइल से घटना वीडियो भी बना रहे थे जिसमें देखा गया एक आरोपी हाथों में तमंचा लेकर भाग रहा है वही दौड़ते समय अबैध तमंचे को खोलकर कारतूस भी डाल रहा है घटना का वीडियो वायरल हो गया आरोपियों द्वारा सिंचाई को लेकर लहराए गए अबैध अश्लाह तथा जानलेवा हमले को लेकर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेकर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए घायल महिला का शमशाबाद थाना पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा एबं दी गयी तहरीर पर रघुवीर पुत्र गंगा सिंह राकेश कुमार सुभाष चंद्र तथा नन्हे लाल पुत्र रघुवीर सिंह सहित आधा दर्जन आरोपियो के खिलाफ धारा 147 148 149 323 506 तथा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया उधर जानलेवा हमले में फरार चल रहे आरोपियों को शमशाबाद थाना पुलिस द्वारा समाचार लिखे जाने गिरफ्तार नहीं दिया जा सकता था।
संवाददाता मनोज कुमार सक्सेना की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct