Farrukhabad news नाली के पानी को लेकर खूनी संग्राम: लाठी-डंडे, पाइप और बेलचे चले, जमकर पथराव — 7 घायल, तीन रेफर

Picsart 26 03 24 06 46 33 213 1

Farrukhabad news शमशाबाद/फर्रुखाबाद।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां में रविवार को नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों के बीच ऐसा विवाद भड़क उठा कि देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, लोहे के पाइप और बेलचे चले, जबकि छतों और गलियों से ईंट-पत्थरों की बरसात होती रही। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार और मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।
बताया गया है कि मोहल्ला दलमीर खां निवासी रविंद्र प्रताप सिंह राजपूत के मकान के पास से पड़ोसी सुरजीत कुमार की नाली निकली हुई है, जिसमें समरसेबल का पानी लगातार बहता रहता है। रविंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि नाली के पानी से उनके मकान में सीलन आ गई है और दीवारों में दरारें पड़ गई हैं।
इसी बात को लेकर रविंद्र प्रताप सिंह का पुत्र आयुष राजपूत पड़ोसी सुरजीत कुमार से शिकायत करने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और दूसरे पक्ष के लोगों ने घर से निकलकर आयुष पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। इसके बाद लाठी-डंडों, लोहे के पाइप और बेलचे से ताबड़तोड़ वार किए गए।
आयुष की चीख-पुकार सुनकर उसका बड़ा भाई आशीष कुमार, पिता रविंद्र प्रताप सिंह और मां रीता देवी बचाने पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग लहूलुहान हो गए। दूसरे पक्ष से दीपक कुमार और सुशील कुमार भी घायल बताए गए हैं।
घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर अलीम अंसारी ने आयुष राजपूत, आशीष कुमार, रीता देवी और दीपक राजपूत की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। आयुष के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी सचिन चौधरी ने बताया कि नाली के पानी के निकास को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

शमशाबाद से महेश वर्मा की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes