KAIMGANJ NEWS मां के सम्मान में भावनाओं का सैलाब, मदर्स डे समारोह में बच्चों ने बांधा समां

IMG 20260509 WA0270

KAIMGANJ NEWS गीत, नृत्य और नाटक से गूंजा विद्यालय परिसर, माताओं की आंखें हुईं नम
कायमगंज। फर्रुखाबाद।
नगर के किरण पब्लिक स्कूल विद्यालय में रविवार को ‘मदर्स डे’ के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह भावनाओं, संस्कृति और मातृ सम्मान का अद्भुत संगम बन गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित माताओं की आंखें खुशी से नम हो उठीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, कविता और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियों के जरिए मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और भावनाओं को जीवंत कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
बच्चों द्वारा अपनी माताओं के लिए बनाए गए आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड और हस्तनिर्मित उपहार कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। जब नन्हे हाथों से तैयार उपहार माताओं को भेंट किए गए तो माहौल भावुक हो उठा। कई माताएं अपने बच्चों की प्रतिभा और प्यार को देखकर भावविभोर नजर आईं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य के. चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में कहा कि “मां हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनका स्थान संसार में सर्वोच्च है।” उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करने और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य वीनस जकी, प्रबंधक कल्पना गंगवार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन आदित्य कुमार और तुबा अंसारी ने शानदार अंदाज में किया, जबकि कार्यक्रम संयोजन की जिम्मेदारी प्रिया शर्मा, शैज़ी अंसारी एवं अनम अंसारी ने बखूबी निभाई।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि मां का प्यार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]