– ग्रामीणों पर लाठी चार्ज कर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया
फर्रुखाबाद 25 जून 2022
जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो फिर कानून व्यवस्था की स्थिति क्या होगी? यह एक गंभीर प्रश्न उभर कर सामने आ जाता है। खाकी पर लगे बदनुमा दाग का मामला थाना मेरापुर के गांव ब्रह्मपुरी का बताया जा रहा है। जहां पुलिस पर आरोप है कि उसने घर से पकड़ कर एक व्यक्ति को गांव के पड़ोस में ही बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़ कर चले गए। पुलिस पिटाई से मरे व्यक्ति के परिवार में आक्रोश पूर्ण दुख का वातावरण दिखाई दे रहा था । उनका कहना था कि पुलिस के क्रूर कृत्य के कारण ही उसके अपने परिवार के खेवनहार की दर्दनाक मौत हुई है। इसलिए जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाया जाए। उनके आने पर ही बे शव पोस्टमार्टम के लिए को पुलिस को सौंपेंगे। इस संबंध में बताया जा रहा है कि मेरापुर थाना पुलिस रात्रि लगभग 12 बजे गांव में दबिश देने के लिए गई थीi जहां पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उसे गांव से कुछ दूरी पर लाकर बुरी तरह मारा पीटा था। चीखने चिल्लाने पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए थे। इसी दौरान पुलिस मौका पाकर वहां से चली गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद कुछ ही देर बाद युवक की मौत हो गई। परिजन मृतक का शव उठने नहीं दे रहे हैं। उनकी मांग है ,कि डीएम, एसपी जब तक नहीं आएंगे तब तक शव नहीं उठने देंगे। मेरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस के कृत्य ने खाकी को दागदार कर दिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने युवक को जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गयी। और अपने संवेदनहीन कृत्य को दर्शाती हुई पुलिस उसका शव वहीं फेंक कर चली गई ।ऐसा आरोप मृतक के परिजन चीख चीख कर लगा रहे थे । मृतक युवक गौतम उर्फ सोना को पुलिस पकड़ने गई थी ।जिसे पकड़ कर लगभग 100 कदम की दूरी पर ही मरणासन्न हालत में आए युवक का शव फेंक कर चली गई।
घटना थाना मेरापुर के ग्राम ब्रम्हपुरी की है। मृतक की उम्र 35 वर्ष बतायी गयी है।मृतक खेती का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के 2 पुत्र व एक पुत्री है ।घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद क्षेत्राधिकारी कायमगंज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। वही अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच चुके थे ।परिजनों ने शव उठाने का विरोध किया और मांग की जब तक जिलाधिकारी मौके पर नहीं आएंगे शव को उठने नहीं देंगे। मामला राजनीतिक तूल भी पकड़ सकता है। मौके पर भारी फोर्स तैनात है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अपने चहेते दलालों के इशारे पर इस गांव में आए दिन बेकसूर लोगों को पकड़ कर प्रताड़ित करती है और उन्हें छोड़ने के नाम पर इन्हीं दलालों के माध्यम से इन बेचारे गरीबों से मोटी रकम भी वसूली जाती है। समाचार लिखे जाने तक किसी सक्षम अधिकारी द्वारा कोई आधिकारिक बयान जिम्मेदारी के साथ नहीं दिया गया है। वैसे पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक गौतम पर चार मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक बताया गया कि मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों के भारी विरोध के बावजूद भी पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव- दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सावधान! इस गली में बिछा है ‘मौत का जाल’, शिकायत के बाद भी नहीं जागा विभाग, एक साल में दूसरी गौवंश की मौत
Farrukhabad news –अंबेडकर नगर में करंट की चपेट में आने से सांड की तड़प-तड़प कर[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS झोलाछाप के फेर में उजड़ गई गोद: चार दिन के बुखार ने ली 14 वर्षीय अनीता की जान, सीएचसी पहुँचते ही पसरा मातम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘एक्शन’: विवाहिता शिवानी के कत्ल का मुख्य आरोपी पति दबोचा, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमनगर में हुई विवाहिता शिवानी की नृशंस हत्या के मामले में[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘ऑपरेशन राज’: 40 कैमरों का जाल, 72 घंटे की जद्दोजहद और स्टेशन पर मिल गया ‘जिगर का टुकड़ा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कहते हैं कि अगर पुलिस ठान ले, तो पाताल से भी[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अबीर-गुलाल की खुशबू में घुला किसान एकता का रंग, होली मिलन में गूंजे भाईचारे के स्वर
KAIMGANJ NEWS –भारतीय किसान मजदूर यूनियन के समारोह में किसानों ने गले मिलकर दी बधाई,[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news DM का ‘सडन सरप्राइज’: शमसाबाद थाने में हड़कंप, फाइलों से मालखाने तक की कड़ी जांच
Farrukhabad news – हर पटल का निरीक्षण कर मिलीं खामियों पर कड़े तेवर के साथ[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS घने कोहरे की चादर में लिपटा कायमगंज क्षेत्र, सड़क और रेल यातायात पर पड़ा असर
KAIMGANJ NEWS – घना कोहरा देख लोगों ने कहा कि आज तो ऐशा लग रहा[...]
Mar
World News
world news लेबनान में इस्राइल का ‘खौफनाक’ वार: आसमान से बरसी रसायनिक आग, हड्डियों तक को गला देने वाला केमिकल इस्तेमाल!
World news–ह्यूमन राइट्स वॉच का सनसनीखेज दावा: रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना; अंतरराष्ट्रीय कानूनों की[...]
Mar