अमेठी/ उत्तर प्रदेश (दएंड टाइम्स न्यूज़)
शासन की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल द्वारा प्रदेश के जनपद अमेठी में प्रत्येक राजस्व गांव को आर ओ की तरह शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इस योजना के पूरे होने पर यहां के ग्रामीण भी खारे पानी की जगह शुद्ध जल प्राप्त कर सकेंगे। यहां इस जनपद में जल जीवन विभाग राजस्व गांवों में लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से यह कार्य करा रहा है। भीषण गर्मी के सीजन में यहां के अधिकांश भूभाग पर भूजल स्तर नीचे चला जाता है इसी के साथ बहुत से ग्रामों में पीने योग्य पानी मीठा नहीं है इन ग्रामों में खारा पानी एक समस्या बना हुआ है
इनमें गौरीगंज विकास खंड का धारूपुर सोनगरा,फुरसतगंज विकास खंड का निगोहा और कुटिया गांव शामिल है।हर घर नल-जल योजना पूरी होने बाद गांव के लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सकेगा। अमेठी जिले में जल जीवन मिशन अभियान के तहत शुरू की गई।हर घर नल-जल योजना के दूसरे चरण में 240 राजस्व गांवों को चयनित किया गया है। 302 ऐसे गांव हैं,जहां पर पहले से जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए प्रोजेक्ट जर्जर हालत में है या बंद है। तीसरे चरण में 405 गांव चिन्हित किए जाने हैं।इस तरह इस अभियान में पूरे जिले को योजना का लाभ दिया जाना है।जल निगम विभाग के आंकड़ों की माने तो 109 स्थानों पर तेजी से काम किया जा रहा है।इन 109 स्थानों पर लगभग 200 से अधिक राजस्व ग्रामों में काम पूरा हो जाने के बाद ग्रामीण योजना से लाभान्वित होंगे और उन्हें घर पर ही आरओ की तरह शुद्ध पानी मिलेगा।
अधिशासी अभियंता बीपी सिंह ने बताया कि इस पूरी योजना से गांव के लोगों को जहां खारे पानी की समस्या से निजात मिलेगी। वही गांव के लोगों को जलस्तर कम होने पर पानी की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह अच्छी पहल है और इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।गुणवत्ता पूर्ण तरीके से काम कराया जा रहा है।वर्ष 2024 तक इस काम को हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। यदि यह योजना सत प्रतिशत ढंग से चरणबद्ध रूप में समय के अंदर ही पूर्ण हो जाती है तो इस जनपद के निवासियों को भू-जल स्तर की कमी तथा खारे पानी जैसी समस्याओं से किसी हद तक छुटकारा मिलने की उम्मीद की जा रही है। इस योजना से “जल ही जीवन है” का नारा भी साकार होता दिखाई देगा।
ब्यूरो रिपोर्ट- जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug