कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 फरवरी 2023
मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव लखनपुर का है। यहां एक व्यक्ति जो अपने परिवार में अकेला ही रहता है ।आज चूल्हे पर खाना बना रहा था। उसी समय यह घटना घटित हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम लखनपुर निवासी 47 वर्षीय राम मोहन पुत्र ज्वाला प्रसाद अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया। चूल्हे पर खौल रहे तेल पर वह गिर पड़े। जिससे 60% से ज्यादा जल गए। काफी देर बाद पड़ोस के किसी व्यक्ति ने उन्हें आवाज दी। जब वह नहीं बोले तो वह घर के अंदर आ गया। देखा तो यह गंभीर हालत में पड़े हुए थे। पड़ोसियों द्वारा कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राम मोहन को भर्ती कराया गया। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने देखने के बाद उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया । बताया गया है कि राममोहन के घर में उनके अलावा एक बूढ़ी मां है। इसके अलावा परिवार में कोई नहीं है। इसलिए वही चूल्हे पर खाना बना कर अपना तथा अपनी मां का पेट भरते हैं। इसी मजबूरी के चलते आज बेचारा खाना बना रहा था और उसी समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा। जिससे उसकी हालत मरणासन्न हो गई।
इनसेट–
गृह कलह से क्षुब्ध महिला ने खाया जहर हालत गंभीर
कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 फरवरी 20 23
मामला थाना क्षेत्र शमशाबाद के एक गांव का बताया जा रहा है। जहां घरेलू कलह से गुस्से में आई महिला अपना आपा खो बैठी और क्रोध बस उसने अपनी जिंदगी के लिए बेहद घातक कदम उठा लिया। शमशाबाद के गांव खेरई नगला निवासी सूरज की 22 वर्षीय पत्नी आरती का पति- पत्नी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे खिन्न हुई आरती ने घर में रखे किसी विषाक्त कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया । हालत खराब होती देख घबराए ससुराली जन जहर पीड़िता को लेकर कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां से उसे प्रथम उपचार के बाद डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार महिला की हालत देखते हुए उसके स्वास्थ्य के बारे में निश्चित रूप से अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun