यूपी बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट पर होंगे जारी

Picsart 23 02 07 14 10 47 477

प्रयागराज/ उत्तर प्रदेश (द एंड टाइम्स न्यूज़)
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षा 16 फरवरी से प्रारंभ होगी। एक अनुमान के मुताबिक इस बार बोर्ड परीक्षा में 58 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं को अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। इस संबंध में बताया गया कि बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किए जाएंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी।बोर्ड परीक्षा में सिर्फ 10 दिनों का समय बचा है। एडमिट कार्ड के साथ ही छात्र छात्राएं अपने परीक्षा केंद्र से संबंधित अपडेट जानने के लिए भी उतावले हैं।बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड पर ही परीक्षा सेंटर की भी जानकारी मिलेगी। इस संबंध मेंमिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड आज मंगलवार 7 फरवरी को जारी किए जाएंगे।यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाई करने वाले रेगुलर छात्र-छात्राओं को अपने एडमिट कार्ड स्कूल से कलेक्ट करने होंगे,जबकि प्राइवेट छात्र छात्राएं वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपल UPMSP की वेबसाइट से 10वीं और 12वीं कक्षा के सभी छात्र छात्राओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है।ऐसे में छात्र छात्राएं अपने परीक्षा सेंटर को जानने के लिए उत्सुक हो रहे हैं।इससे उन्हें अंदाजा लग जाएगा कि परीक्षा केंद्र उनके घर या स्कूल से कितना दूर है और वहां तक पहुंचने में कितना समय लगेगा साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है छात्रों के लिए कि वे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए जाने की व्यवस्था कैसे करेंगे ऐसे में यदि परीक्षार्थी का स्कूल अथवा घर परीक्षा केंद्र से काफी दूर है तो उसे वही रुक कर परीक्षा देने के लिए व्यवस्था करनी होगी या फिर किसी अच्छे साधन का प्रयोग आने जाने के लिए व्यवस्था करनी होगी। इसीलिए छात्रों को एडमिट कार्ड लेने की जल्दी है। जिससे कि उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो सके और उसी के अनुसार अपनी व्यवस्था भी कर लें।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes