Farrukhabad news फर्रुखाबाद : – 21 फरवरी 2026
जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज थाना मऊदरवाजा का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की वास्तविकता देखी । डीएम के अचानक पहुंचने से थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, आगंतुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, मालखाना और बंदी गृह का गहन अवलोकन किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। लंबित विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।महिलाओं से संबंधित मामलों को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों में संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीएनएस प्रणाली, बीट पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की स्थिति की भी समीक्षा की।
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने थाना परिसर में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू ढंग से सही रखने और जनसामान्य के साथ शिष्ट, जिम्मेदार और उत्तरदायी व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम की इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में कड़ा संदेश माना जा रहा है। क्योंकि जिस तरह डीएम ने बारीकी से निरीक्षण कर मिली खामियां दूर कर भविष्य के लिए सुधारात्मक तरीका अपनाने के निर्देश दिए उससे पुलिस में हलचल होना स्वाभाविक है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news थाना मऊदरवाजा का आकस्मिक निरीक्षण कर डीएम ने महिलाओं के प्रकरणों में संवेदनशीलता व लंबित केसों में तेजी तथा स्वच्छता के दिए सख्त निर्देश
Farrukhabad news फर्रुखाबाद : – 21 फरवरी 2026 जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news तहसील सदर का निरीक्षण कर डीएम ने दिया लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण व जनसुनवाई एवं साफ-सफाई का सख्त निर्देश
Farrukhabad news फर्रुखाबाद :- 21 फरवरी 2026 जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी सदर तहसील का[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news परिवहन मेले में सड़क सुरक्षा का संदेश दे, एकबारीय कर व्यवस्था की दी गई विस्तृत जानकारी
Farrukhabad news – एआरटीओ कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाने के साथ ही वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जानलेवा हमले के सात आरोपियों पर रिर्पोट दर्ज
KAIMGANJ NEWS – तालाब के पास युवक को घेरकर लाठी डंडो से जमकर पीटा –[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पुत्र की करतूतों से परेशान पिता ने आपबीती बता लगाई प्रशासन से गुहार
KAIMGANJ NEWS – आयोजित समाधान दिवस में करा दिया गया पांच समस्याओं का निस्तारण –[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्थाई ड्रग निरीक्षक की नियुक्ति करने की मांग करते हुए दवा विक्रेताओं ने सीएम को भेजा पत्र
KAIMGANJ NEWS – प्रेषित पत्र में व्यौरेवार समस्याओं को अंकित कर अवगत कराते हुए शीघ्र[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे दो जुआरी हुए गिरफ्तार!
KAIMGANJ NEWS -खाली प्लॉट में सजी थी फड़, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप —[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news फसल बीमा योजना एवं आपदा राहत डीबीटी के माध्यम से की गई वितरित
Farrukhabad news – जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में लाभार्थी कृषकों ने शामिल हो[...]
Feb