KAIMGANJ NEWS बेखौफ चोरों का दुस्साहस मां दुर्गा मंदिर से 21 किलो के 3 घंटे चोरी, गांव में मचा हड़कंप

IMG 20260205 WA0164

KAIMGANJ NEWS — स्थानीय लोगों में आक्रोश, पुलिस से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद।

कायमगंज, फर्रुखाबाद।
चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब आस्था के केंद्र भी सुरक्षित नहीं रहे।

Picsart 26 02 22 09 21 20 197

अताईपुर जदीद मेन रोड पर स्थित मां दुर्गा मंदिर मठिया में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए मंदिर से तीन घंटे चोरी कर लिए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

Picsart 26 02 22 09 18 09 655
जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर लगा लगभग 11 किलो वजनी एक बड़ा घंटा, साथ ही मंदिर के अंदर स्थापित 5-5 किलो के दो घंटे चोर उखाड़ ले गए। कुल मिलाकर करीब 21 किलो पीतल के घंटे चोरी कर लिए गए, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

IMG 20260222 082649
सुबह लगभग 5:00 बजे जब मंदिर के पुजारी महिमा चंद्र पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो चोरी की जानकारी हुई। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैल गई और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने और रात्रि गश्त तेज करने की मांग की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes