Farrukhabad news –छेड़छाड़ और धमकी के मामले में कमालगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच तेज
कमालगंज / फर्रुखाबाद | 19 फरवरी 2026
फर्रुखाबाद जनपद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस के दावों के बीच थाना कमालगंज क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने युवक पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम देवराजपुर निवासी विनोद पुत्र हरपाल ने वादिनी का हाथ पकड़कर उसके साथ अभद्रता की। जब पीड़िता ने साहस दिखाते हुए विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपी बौखला गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना से भयभीत महिला ने थाना कमालगंज पहुंचकर पूरी आपबीती पुलिस को बताई।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना कमालगंज में मुकदमा अपराध संख्या 43/26 पंजीकृत किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (महिला की शील भंग करने के इरादे से हमला) एवं धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,संवाददाता दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news महिला की आबरू पर हमला, विरोध किया तो दी जान से मारने की धमकी
Farrukhabad news –छेड़छाड़ और धमकी के मामले में कमालगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS NAWABGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news मुनादी भी बेअसर, अतिक्रमण के आगे पस्त प्रशासन: नवाबगंज की सड़कों पर फिर लगा भीषण जाम
Farrukhabad news –थाने के पास घंटों जाम में फंसे स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस तक को नहीं[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news जमीनी लालच में खून का रिश्ता शर्मसार: बेटे ने खेत में पिता की डंडे से हत्या
Farrukhabad news — हत्या का हथियार बरामद, जहानगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने किया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों की चमक से जगमगाया सी.पी. विद्या निकेतन, मेधावियों के गले में खनके पदक
KAIMGANJ NEWS — नर्सरी विंग के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, तालियों की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS चांद दिखते ही रमजान की शुरुआत, मस्जिदों में पहली तरावीह, आज रखा जाएगा पहला रोजा
KAIMGANJ NEWS –मुकद्दस माह की आमद से इबादत और बाजारों में दिखी खास रौनक कायमगंज[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेल कम पड़ा, गुस्सा ज़्यादा निकला! पति पर पत्नी को पीटने का संगीन आरोप
KAIMGANJ NEWS –घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी घायल पुलिस ने कराया मेडिकल, बयान[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ई-रिक्शा में ‘चेन कट गैंग’ का खेल, चार शातिर महिलाओं ने बहनों को बनाया शिकार
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। नगर में टप्पेबाज महिलाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news गंगा स्नान करने गया मूक बधिर ग्रामीण लापता परिजन चिंतित – तलाश जारी
Farrukhabad news – परिजनों ने कहीं मिलने या दिखाई देने पर लोगों से की सूचना[...]
Feb