रिपोर्ट दानिश खान
कायमगंज/ शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 12 जून 2022
पंजीकरण कराने एवं लाइसेंस प्राप्त कर लेने के बाद ही खाद्य वस्तुओं की बिक्री की जा सकेगी ।अब तक ठेली लगाकर चाट पकौड़ी आदि वस्तुएं लोग वैसे ही बेचते रहते थे। किंतु अब ऐसा करना संभव नहीं होगा । बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री बेचते हुए पाये जाने पर पाँच लारव रुपया तक का जुर्माना हो सकता है। इतना ही नहींऐशी स्थित में 6 माह की जेल भी हो सकती है। फर्रुखाबाद में खाद विभाग की टीम द्वारा की गई चेकिंग के दौरान 12 दुकाने बिना लाइसेंस के ही चाट पकौड़ी समोसा आदि वस्तुएं बेचते हुए पाई गई । इन सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।खाने-पीने की वस्तुएं बेचने वाले सभी दुकानदारों के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग में पंजीकरण कराना अनिवार्य हो गया है। बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेचते पकड़े जाने पर चालान होगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, आशीष कुमार वर्मा ने चेकिंग अभियान चलाया। शमसाबाद क्षेत्र के फैजबाग स्थित देवांश मेडिकल स्टोर, प्रदीप मेडिकल स्टोर, प्रतिक्षा मेडिकल स्टोर, ठेली पर बिक रही चाट, चाऊमीन, मोमोज, पान विक्रेता समेत 12 प्रतिष्ठानों पर खाद्य सामग्री बेचने का लाइसेंस नहीं मिला। कायमगंज में दो परचून की दुकानों पर 12 लाख रुपये से अधिक का टर्नओवर मिला। सहायक आयुक्त द्वितीय सैय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर लाइसेंस दिखाने का आदेश दिया है। लाइसेंस न दिखाने पर चालान किया जाएगा। बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने में पांच लाख तक जुर्माना तथा छह माह की सजा का प्रावधान है।सहायक आयुक्त ने बताया कि सरकार का उद्देश्य राजस्व बढ़ोत्तरी के साथ लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। पंजीकरण होने पर दुकानदार खाद्य वस्तुओं की बिक्री करते समय उनकी शुद्धता बनाए रखने का ध्यान रखेगा। क्योंकि उसे शुद्ध खाद्य वस्तुएं उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के लिए ही लाइसेंस जारी किया जाता है। यदि दुकानदार ने इसका उल्लंघन किया तो उसके विरुद्ध जुर्माने के साथ नियमानुसार अन्य कार्यवाही भी की जाएगी । कस्बा कायमगंज में तो शायद बिना लाइसेंस के ही दुकान लगाकर या फिर ठेली पर चाट पकौड़ी समोसा चाऊमीन मोमोज आदि खाद्य वस्तुएं हर गली चौराहे तिराहे के साथ ही मुख्य मार्गों पर धड़ल्ले से बेची जा रही हैं ।इस नियम के प्रभावी हो जाने पर इन लोगों में खलबली मची हुई है। क्योंकि अधिकांश गरीब लोग ही ठेली पर इस तरह की खाद्य वस्तुएं बेचकर अपने परिवार की गुजर बसर कर रहे हैं।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct