ब्यूरो रिपोर्ट
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 12 जून 2022
प्रगतिशील विचार फोरम द्वारा विश्व बाल दिवस पर आयोजित गोष्ठी में संबंधित कानूनो की असफ़लता पर अफसोस व्यक्त किया गया | गोष्ठी में साहित्यकार प्रो. रामबाबू मिश्रा ने कहा कि बाल श्रम निरोधक कानून विभागीय भ्रष्टाचार एवं समाज के उपेक्षापूर्ण रवैये के चलते निष्फल सिद्ध हुए हैं| दिशाहीन शिक्षा भी इसका कारण है| परिवार नियोजन योजना को मजहबी नजरिये से देखने वाले तबके अपने आर्थिक संसाधनों की अनदेखी करके बेतहाशा संतानो का उत्पादन कर रहे हैं | कुछ तो दूर भविष्य मे मुल्क की बादशाहत के सपने देखने के कारण ऐसा कर रहे हैं | पूर्व प्रधानाचार्य अहिबरन सिंह गौर ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर राष्ट्रीय कानून सख्ती से लागू हो | जे.पी. दुबे, अनुपम मिश्रा, विवेक त्रिपाठी आदि ने कहा कि बच्चो को स्कूल न भेजने वाले अभिवावको के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो| हंसा मिश्रा ने कहा कि सब कुछ कानूनों से संभव नहीं है।, इसके लिए निरंतर जन जागरण करना चाहिए | उनके अनुसार वर्तमान में बाल श्रम रोकने के लिए जो कानून शासन द्वारा पारित किए गए हैं ।विभागीय अधिकारियों की लापरवाही उन्हें लागू करने में जहां एक ओर बाधक है । वहीं दूसरी ओर समाज भी इसके लिए कम उत्तरदाई नहीं है ।जब तक समाज का हर व्यक्ति इन नौनिहाल बच्चों के भविष्य के प्रति जागरूक नहीं होगा। तब तक केवल कानून बना देने से अपेक्षित परिणाम की आशा नहीं की जा सकती है । इस अवसर पर गीतकार पवन बाथम ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि साधन संपन्न व्यक्तियों के बच्चे अच्छे स्कूलों में पढ़ लिख कर आगे बढ़ते हैं। मजदूरों के बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर महान बन सकें। इसके लिए भी देशवासियों को आगे बढ़कर विचार करना चाहिए। जब तक मजदूरों के बच्चे अशिक्षित या बदलते परिवेश के अनुसार शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते तब तक विषमता ही बनी रहेगी । विषमता समाज और देश के लिए उचित नहीं होती है।-
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct