पद्मश्री बाबा योगेंद्र का राष्ट्रवाद जीवन दर्शन था, प्रदर्शन की चीज नहीं

IMG 20220601 WA0065 2

जयपाल सिंह यादव
कायमगंज फर्रुखाबाद 12 जून 2022
पद्मश्री बाबा योगेंद्र और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर एक परिचर्चा
कायमगंज साहित्यिक संस्था साधना निकुंज एवं अनुगूंज के संयुक्त तत्वावधान में ललित कलाओं की प्रतिनिधि संस्था संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री बाबा योगेंद्र के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आयोजित हुई। जिसमें उनके व्यक्तित्व पर परिचर्चा में सहभागिता करने वालों ने विचार व्यक्त किए ।
प्रोफेसर रामबाबू मिश्र (रत्नेश) ने कहा कि कर्म योगी बाबा योगेंद्र की प्रेरणा से ही संस्कार भारती आज अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक संस्था है। बाबा ने ललित कलाओं के माध्यम से मानवीय चेतना, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय गौरव का मार्ग प्रशस्त किया। युवकों को रचनात्मक दिशा दी और कलात्मक सौंदर्य से मानवता का श्रृंगार किया ।उनका राष्ट्रवाद जीवन दर्शन था ,प्रदर्शन की चीज नहीं ।
प्रख्यात गीतकार पवन बाथम ने कहा कि बाबा योगेंद्र विराट व्यक्तित्व के धनी थे । वे एक ऐसे वटवृक्ष थे। जिसकी छाया सभी को रचना धर्मिता का अवसर प्रदान करती थी। वे समर्पित कर्मयोगी थे और जीवन भर अपने तयशुदा लक्ष्य के लिए कार्यरत रहे। वे एक कुशल चित्रकार थे और उनकी याददाश्त विलक्षण थी। एक बार किसी से मिलने के बाद वे उसका चेहरा और नाम नहीं भूलते थे ।प्रोफेसर कुलदीप आर्य ,हंसा मिश्रा ,शिव कुमार दुबे आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कर पद्मश्री बाबा योगेंद्र के साहित्यिक योगदान तथा राष्ट्रवाद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला ।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes