रैली निकाल शिक्षा के प्रति किया जागरूक

Picsart 22 04 20 10 21 51 591

कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 अप्रैल 2022
सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो रैली का आयोजन नगर क्षेत्र के प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। रैली नगर पालिका परिषद कायमगंज से बैंड बाजों की ध्वनि के साथ प्रारंभ हुई। जागरूकता फैलाने के लिए निकाली गई रैली को खंड शिक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव की उपस्थिति में ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे तथा नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Picsart 22 04 20 10 20 27 002

स्कूल चलो अभियान रैली में नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सधवाड़ा, गंगादरवाजा ,बगिया ,कुकी खेल, बजरिया रामलाल तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिलांका, तहसील रोड ,श्यामा गेट सहित सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। हरी झंडी मिलते ही हाथों में पटिकाएं लिए तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने वाले आकर्षक नारे लगाते हुए स्कूली बच्चे कतार बद्ध होकर चल दिए। गंतव्य स्थल से चलकर रैली तहसील रोड होती हुई श्यामा गेट पहुंची। यहां से मुख्य चौराहा पहुंच कर। नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करती हुई ब्लॉक संसाधन केंद्र घसिया चिलौली पहुंच गई। रैली में व्यवस्था हेतु नगर खंड शिक्षा कार्यालय प्रभारी/ प्रधान सहायक संजय मिश्रा तथा लिपिक पूर्णेश मिश्रा, कार्यालय सहयोगी शिवचरण बाथम के अतिरिक्त प्रधानाध्यापक विनोद कुमार तिवारी, अर्पणा गुप्ता तथा शिक्षामित्र मोहम्मद मोहसिन, शिरीष कुमार, साधना मिश्रा, अलका गंगवार सहित नगर क्षेत्र के शिक्षक तथा अन्य शिक्षामित्र एवं रसोईया आदि स्टाफ उपस्थित रहा। नगर भ्रमण के बाद ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पहुंची रैली में शामिल स्कूली बच्चों को बिस्किट आदि वितरित कर जलपान की व्यवस्था भी की गई ।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes