आक्रोशित किसानों ने बिजली सप्लाई न मिलने पर विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव

IMG 20220419 WA0061

 

कंपिल /कायमगंज /फर्रुखाबाद 19 मार्च 2022
कस्बा कंपिल के निकट स्थित विद्युत उपकेंद्र कंपिल का आज क्षेत्र के गांव बिल्सडी सुल्तानपुर पलनापुर जेंदपुरा द्विरइया आदि के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में वहां पहुंचकर घेराव कर लिया। जिस समय ग्रामीण घेराव करने पहुंचे। उन्हें देखते ही उप केंद्र पर मौजूद कर्मचारी वहां से खिसक गए । किसी जिम्मेदार के न मिलने पर आक्रोशित किसानों ने विद्युत उपकेंद्र के मुख्य गेट पर ही नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान उप जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन हाथ में लिए हुए थे। जिसे बे उप जिलाधिकारी को ही मौके पर बुलाकर सौंपने की बात कह रहे थे। किसानों के धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कंपिल में ही एक अवैध गेस्ट हाउस की बिल्डिंग गिरवा रहे एसडीएम के निर्देश पर पर्याप्त पुलिस बल थाना कंपिल एवं उप केंद्र के जे ई धरना स्थल पर पहुंचे। किसानों का कहना है कि उनके खेतों में खड़ी फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं । यहां तक की पानी न मिलने के कारण 50% से अधिक फसलें सूख कर बर्बाद हो चुकी है। आरोप है कि क्षेत्र के इन ग्रामों को कंपिल फीडर से पर्याप्त विद्युत सप्लाई नहीं मिल रही है। किसानों का कहना है कि थोड़ी बहुत देर विद्युत सप्लाई मिलती भी है तो वह केवल टू फेस होती है। जिससे ट्यूबवेल समर आदि सिंचाई के साधन चल ही नहीं पाते। उनका कहना है कि इस संबंध में उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत भी कराया। लेकिन आज तक समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। आज जब किसानों ने विद्युत उपकेंद्र पर घेराव करके धरना प्रदर्शन शुरू किया। तो निर्देश मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जेई ने किसानों को अपना भगवान ग्राहक एवं उपभोक्ता बता कर आश्वासन दिया कि आप लोगों के फीडर पर 11 या 12 घंटे तो बत्ती नहीं दी जा सकती।लेकिन कोशिश की जाएगी कि 6 या 7 घंटे तक नियमित विद्युत सप्लाई पूरे 3 फेस में की जाएगी ।जिससे सिचाई के साधन काम में आ सकेंगे। जेई के अनुसार इस उपकेंद्र पर जो विद्युत ट्रॉली उपलब्ध है। उसकी क्षमता कम होने के कारण विद्युत आपूर्ति में बाधा होती है। अधिक क्षमता वाली नई ट्राली के लिए विभाग से मांग की जा चुकी है। उसके आने पर सुचारू रूप से संबंधित सभी फीडरों पर विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी । फिलहाल अस्थाई तौर पर धर्मपुर फीडर से समय काटकर दोनों फीडर को चलाने की व्यवस्था कर दी जाएगी। इस पर किसान मान गए । उन्होंने 3 दिन का समय सुधार के लिए देने की बात कहते हुए अपना धरना समाप्त कर दिया । धरना स्थल पर किसान इस उपकेंद्र के लाइनमैन पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाकर ग्राम होतेपुर तक सही बिजली सप्लाई करने की बात करते हुए यहीं से आगे की विद्युत लाइन जानबूझकर खराब कर देने या फिर टू फेस विद्युत सप्लाई कर देने का आरोप लगा रहे थे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes