कंपिल /फर्रुखाबाद 25 मार्च 2022
उबलते हुए दूध की कूडी से निकली चिंगारी छप्पर पर गिरने से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ।देखते ही देखते आग की लपटों ने कई घरों को अपनी चपेट में लेकर तबाही मचा दी। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कंपिल के गांव राईपुर चिनहटपुर में उस समय आग ने भयावह रूप ले लिया जब घर के सभी सदस्य खेतों पर काम करने चले गए थे। बताया गया कि राधेश्याम, राम अवतार वीरपाल ,राम भरोसे, रामबहादुर पुत्र गण शिवसहाय के घर आग की चपेट में आकार भयंकर रूप से बर्बाद हो चुके हैं ।राधेश्याम के घर से ही चिंगारी उड़कर छप्पर पर गिरी थी । जिसने विकराल रूप लेकर तबाही मचा दी। आग की चपेट में आने से कई जानवर जिन में दो बकरी तथा एक भैंस की पडिया जलकर मर गई । वही एक भैंस लगभग 60 परसेंट जल गई ।जिसका उपचार मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने करते हुए बचाने का प्रयास किया । राधेश्याम के यहां इतने नुकसान के अलावा उनकी बेटी द्वारा सिलाई का काम करने वाली को सिलाई मशीनें तथा ग्राहकों के सिले ब गैर सिले कपड़ों के साथ ही 9000 हजार रुपए नकद भी जलकर राख हो गए । इसी के साथ इन सभी का गृहस्थी का सामान भी जलकर खत्म हो गया। आग ने उनके पड़ोसी गुड्डू, सुरेंद्र ,गजेंद्र, अतर सिंह ,श्री कृष्ण के घरों को भी चपेट में ले लिया। जिससे इनके घरों में रखा खाने-पीने के सामान के साथ ही गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। इन अग्नि पीड़ितों के घरों पर कुछ भी नहीं बचा है । केवल जो कपड़े पहने थे । 
उनके अलावा सब कुछ अग्निकांड में स्वाहा हो गया ।आग लगने की सूचना मिलने के बाद जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक सब कुछ जलकर बर्बाद हो चुका था ।ग्रामीणों ने ही पंपिंग सेट चलाकर पर्याप्त पानी की बौछारें करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।सूचना पाकर थाना प्रभारी कंपिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे । उन्होंने ग्रामीणों को ढाढस बधाते हुए कहा की लेखपाल को सूचित कर दिया गया है । मौके पर आकर आग से हुए नुकसान का आंकलन करने के उपरांत जो रिपोर्ट सौंपी जाएगी । प्रशासन द्वारा आप सभी को उसी के अनुसार आर्थिक सहायता अवश्य उपलब्ध होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr