अचानक घर से लापता हुए बच्चे का शव गांव के तालाब में मिला

1647101631607

कायमगंज /फर्रुखाबाद 16 मार्च 2022
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरझाला स्थित तालाब में एक अबोध बच्चे का शव पड़ा मिला। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते तालाब के तट पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । घटना के संबंध में बताया गया कि कमलेश का 3 बर्षीय अबोध बच्चा आयुष आज ही दोपहर बाद दिन के लगभग 3:00 बजे घर से गायब हो गया था। IMG 20220315 WA0153

परिजनों ने गांव में उसे ढूंढने का प्रयास किया। इसी बीच गांव स्थित तालाब पर मछली पकड़ने वाले कुछ लोग जाल लेकर पहुंचे। बे मछली मारने के लिए जाल तालाब के पानी में फेंकने का प्रयास करने ही वाले थे, कि उनकी नजर तालाब के पानी पर उतराते हुए एक शव पर पड़ी। शव देखने में किसी बच्चे का मालूम पड़ रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही मृतक बच्चे के घरवाले तालाब पर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक की पहचान अपने अबोध बेटे आयुष के रूप में की। ग्रामीणों की सलाह पर शायद बच जाए ,बच्चा , इस उम्मीद से परिजन उसे लेकर कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से कमलेश सक्सेना के परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा हो । बच्चे की मां भाग्यश्री की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृतक अपने परिवार में दो भाइयों तथा एक बहन में से सबसे छोटा था । जिसकी आज तालाब के पानी में तैरती हुई लाश मिलने से परिवार का वह चिराग जो रोशन होने से पहले ही बुझ गया।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes