अवैध लकड़ी लादकर जा रहे ट्रैक्टर के पहिए से दबकर हुई मजदूर की मौत

IMG 20220315 WA0203

कंपिल- फर्रुखाबाद 15 मार्च 2022

पूरे थाना क्षेत्र कंपिल में ही नहीं अन्य स्थानों पर भी प्रतिबंधित विशालकाय हरे वृक्षों को वन माफिया उजाड़ रहे हैं। दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक इन हरे भरे पेड़ों पर आरे और कुल्हाडियाँ चलती रहती हैं । लकड़ी काटने के बाद उसे जल्दी से ठिकाने लगाने के लिए गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी में ट्रैक्टर तेजी से दौड़ये जाते हैं। जिनसे कई हादसे भी हो चुके हैं। आज फिर एक दुखद घटना सामने आई। जिसमें बताया जा रहा है कि कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला सिरसा निवासी धर्मपाल लकड़ी माफिया के यहां मजदूरी पर काम करता था। IMG 20220315 201342

वह लकड़ी लादकर ट्राली खींचते हुए जा रहे ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा था। गांव नगला बरी मजरा सादनगर के पास पहुंचा था, कि लकड़ी लदा ट्रैक्टर हिचकोले खाने लगा। ट्रैक्टर आईसर कंपनी का बताया जा रहा है। मडगार्ड पर बैठा 40 वर्षीय श्रमिक धर्मपाल अचानक नीचे गिर गया। गिरते ही ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया । जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक करू जो स्वयं उस ट्रैक्टर का मालिक भी बताया जा रहा है। मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट मृतक श्रमिक के भतीजे प्रमोद कुमार ने थाना कंपिल में चालक के विरुद्ध दर्ज करा दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes