– पिछले लगभग 4 साल से सत्ता पक्ष के कुछ रसूखदारों के संरक्षण में ही चल रहा है अवैध मिट्टी खनन कार्य
कायमगंज / फर्रुखाबाद 16 मार्च 2022
लगभग 3 दिन पहले कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव उलियापुर मजरा ईजौर के पास जेसीबी से खुदाई कर अवैध मिट्टी खनन करते हुए बाकायदा कई ट्रैक्टरों से मिट्टी की ढुलाई की जा रही थी। जिसकी शिकायत उलियापुर के मूल निवासी हाल पता मोहल्ला मेहंदीबाग कस्बा कायमगंज के रहने वाले कोतवाल राजपूत जिनकी पहचान भाजपा सांसद के समधी बताएं जाने के कारण निकटतम संबंधी के रूप में की जाती है। बताया जा रहा है कि इन्हीं के बेटे पुष्पेंद्र राजपूत उर्फ पिंकी[30] द्वारा पुलिस से कहने का मारपीट करने वालों को शक था। क्षेत्र में हो रही चर्चाओं के अनुसार झगड़े में शामिल दोनों पक्ष बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन का कार्य पिछले लंबे समय से करते चले आ रहे हैं ।

फोटो परिचय अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में हंगामा काटते घायल के परिजन
शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसी समय रात में ही दबिश देकर अवैध खनन कार्य में प्रयोग की जा रही जेसीबी मशीन तथा ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया था। जिसे पुलिस द्वारा कोतवाली लाकर खड़ा कर लिया गया । इसी खनन कार्य की प्रतिस्पर्धा की रंजिश में बताया जा रहा है कि मंगलवार बाली शाम को पुष्पेंद्र राजपूत को रेलवे रोड स्थित ब्लॉक के पास घेरकर आरोपियों ने जमकर मारा पीटा । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कहा जा रहा है कि मारपीट के समय किसी ने फायर भी किए। जिससे वहां दहशत युक्त सनसनी फैल गई थी। पुष्पेंद्र राजपूत का कहना है कि उसे अचानक घेर कर खनन माफिया भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गंगवार तथा सुबोध गंगवार एवं इन्हीं के काम में अपने ट्रैक्टर लगाकर भाड़ा कमाने वाले रानू यादव और टीटू यादव ने लाठी-डंडों एवं लोहे की रॉड तथा तमंचे की बटों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल पुष्पेंद्र को उसके परिजन कुछ अन्य लोगों की सहायता से बचाकर उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उसका प्रथम उपचार किया जा रहा था।

उसी समय अस्पताल में घायल के समर्थन में भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। जिसे देखते ही जमा भीड़ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर विरोध कर रही थी। घायल की स्थिति तथा हंगामा होता देख ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने पुष्पेंद्र को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।
इनसेट:-
यह प्रकरण सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी उस तरह कार्यवाही करने से परहेज करती नजर आ रही है। जैसी की कार्यवाही पुलिस द्वारा किसी विपक्षी अथवा आम आरोपी के साथ करती है ।बताया जा रहा है कि खनन माफिया मिट्टी खनन करते समय मौके से पुलिस द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेने के बाद जेसीबी मशीन तथा ट्रैक्टर ट्राली को लाकर कोतवाली में खड़ा किए जाने से काफी नाराज थे। इसीलिए उन्होंने पुष्पेंद्र पर शक जाहिर करते हुए उसकी मारपीट कर दी। खनन कार्य कराने वालों में मुख्य रूप से इस घटना के आरोपी मनोज गंगवार भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि घायल पुष्पेंद्र को भाजपा सांसद का निकटतम रिश्तेदार बताया जा रहा है। 
अस्पताल में पुलिस के सामने ही जमकर हो रहे हंगामा तथा आरोपों की बौछार को देखते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने स्थित को भापकर रेफर किए गए घायल पुष्पेंद्र को एंबुलेंस का इंतजार करने की बजाय प्राइवेट वाहन से डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भिजवा दिया। पुष्पेंद्र का कहना है कि वह जो भी खनन कार्य कराता है। उसकी विधिवत नियमानुसार परमीशन लेने के बाद ही कराता है। वही उनका यह भी आरोप है कि मनोज गंगवार पूरी तरह अवैध रूप से ही मिट्टी खनन का कार्य कराते हैं ।बरहाल यह मामला सत्ता पक्ष के रसूखदारों से जुड़ा हुआ होने के कारण पुलिस भी कार्यवाही की बजाए बचाव की स्थित का फॉर्मूला अपनाकर एक -एक कदम सोच समझकर ही उठाने को विवश होती नजर आ रही है। यही कारण है कि पूरे क्षेत्र में पिछले कई सालों से अवैध मिट्टी खनन का कार्य लगातार होता चला आ रहा है, वहीं खनन अधिकारी, पुलिस तथा प्रशासन, माफियाओं की ओर नजर उठा कर भी देखना उचित नहीं समझ रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug