– एक के बाद एक चोरी की घटना को शातिर चोर देते जा रहे हैं अंजाम लेकिन थाना पुलिस अब तक नहीं कर सकी किसी भी चोरी की घटना का खुलासा
शमशाबाद- फर्रुखाबाद 16 मार्च 2022
थाना क्षेत्र शमशाबाद में शातिर चोरों का आतंक जारी है ।विश्वसनीय तथा सटीक सूत्रों की कमी, या यूं कहें कि आम जनमानस में पुलिस के व्यवहारिक रवैया का सही न होना ही शायद चोरी की किसी भी घटना का खुलासा होने में बाधा साबित हो रहा है। गत रात शातिर चोरों ने कस्बा शमशाबाद के मोहल्ला सैदबाड़ा निवासी इमरान माजिद पुत्रगण इबरार के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखी हजारों रुपए की नकदी तथा कीमती पीतल के बर्तन चुरा लिए। यहां से चोरों ने फिर रात के लगभग 9:00 बजे से कुछ पहले इन्हीं दोनों भाइयों के मोहल्ला बाजार मंडी स्थित मकान को निशाना बनाया। यहां भी चोरों ने उसी तरह कमरे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश करके कमरे में रखे 15हजार रुपया नकद तथा पीतल आदि के बर्तन पार कर दिए। पीड़ित ने चोरी की दोनों घटनाओं की शिकायत थाना पुलिस से की, शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले को समझने के लिए लोगों से बातचीत करते हुए जांच करने का प्रयास किया। और इतनी औपचारिकता का निर्वाह कर पुलिस बल वापस लौट गया।
शमशाबाद क्षेत्र में अभी हाल ही में चोरों ने यही की निवासी महिला कंचन के लाखों रुपए के जेवरात पार कर दिए थे। इसके बाद फिर शातिर चोरों ने ज्वेलर्स राजेंद्र प्रसाद रस्तोगी से घर जाते समय नगदी तथा जेवरात से भरा थैला छीन लिया था। इस घटना के 2- 4 दिन बाद ही चोर ने रोशनाबाद स्थित ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर यहां से भी नकदी तथा जेबरात की चोरी कर ली थी। इस तरह शातिर चोर पूरे क्षेत्र में अपनी करतूतों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती पेश करते चले जा रहे हैं ।लेकिन आज तक पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। जिससे पूरे क्षेत्र में भय युक्त दहशत का महौल बनता जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct