KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

Picsart 26 11 05 23 56 45 320

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने दिखाई इंसानियत; दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल किया गया रेफर
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
सड़क पर तेज रफ्तार और जल्दबाजी एक बार फिर हादसे का सबब बन गई। आगे निकलने की कोशिश में बाइक सवार दो युवकों की सवारी अचानक दुर्घटना का शिकार हो गई। पहले उनकी बाइक आगे चल रही टैक्सी से टकराई और संतुलन बिगड़ने के बाद सामने से आ रही कार से जा भिड़ी।

Picsart 26 11 04 12 08 52 037

जोरदार टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना कायमगंज-कंपिल मार्ग पर गांव रायपुर खास के समीप शराब के ठेके के सामने हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव पचरोली महादेवपुर निवासी रामवीर का 18 वर्षीय पुत्र दर्शन बाइक चला रहा था, जबकि उसी गांव के रामबरन का 17 वर्षीय पुत्र योगेश उसके साथ बैठा था।
बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही टैक्सी से आगे निकलने की कोशिश में बाइक टैक्सी से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे और अनियंत्रित बाइक सामने से आ रही कार से भी भिड़ गई। हादसे में दर्शन और योगेश को गंभीर चोटें आईं।

IMG 20261104 WA0080
दुर्घटना के बाद टैक्सी चालक वाहन लेकर मौके से चला गया, जबकि कार चालक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल युवकों को अपनी कार में बैठाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया।
सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के चलते बेहतर चिकित्सा के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।

file 00000000fa2c8208a139a6376bee9d19
जमीनी विवाद को लेकर रंजिश का भी आरोप
वहीं, पीड़ित पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के साथ पुराना जमीनी विवाद होने और इसी को लेकर रंजिश चलने की बात भी कही गई है। हालांकि, सड़क दुर्घटना के कारणों और रंजिश से जुड़े आरोपों की अलग-अलग जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात

Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

Farrukhabad news मिठाई कारोबारियों की बढ़ेगी मुश्किलें! अब डिब्बों पर लिखनी होगी ‘उपयोग की अंतिम तिथि’, गड़बड़ी मिली तो कटेगा चालान

Farrukhabad news –डीएम का सख्त फरमान—मिलावटखोरों पर कसें शिकंजा, खाद्य पदार्थों की जांच और नमूना[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS लाल निशान के बाद नोटिस की बारी, चैंबरों पर कार्रवाई देख लामबंद हुए अधिवक्ता; विरोध के आगे लौटे पालिका कर्मचारी!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई ने पकड़ा तूल, तहसील और मुंसिफ कोर्ट[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes