KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने पुलिस को दिया एक घंटे का अल्टीमेटम
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
खेत में फसल की सिंचाई कर रहे मौसा-भांजे पर पुरानी रंजिश का गुस्सा इस कदर भारी पड़ा कि आरोपितों ने खेत में पहुंचकर दोनों को निशाना बना लिया।
लाठी, फावड़े और लोहे की सरियों से लैस होकर पहुंचे हमलावरों ने गाली-गलौज के बाद दोनों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से खेत में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में मौसा शिशुपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके भांजे विवेक कुमार को भी काफी चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर घायलों को हमलावरों से बचाया। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
सिंचाई करते समय खेत में आ धमके हमलावर
मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव विलासरी का है। गांव निवासी विवेक कुमार पुत्र गोपी सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार पांच नवंबर को दोपहर करीब एक बजे वह अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान गांव के फूल सिंह पुत्र रामभरोसे, हरिवंश और अमित पुत्रगण फूल सिंह अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर सभी ने पहले गाली-गलौज शुरू की और फिर लाठी-डंडों, फावड़े तथा लोहे की सरियों से हमला कर दिया।
हमले में विवेक कुमार और उनके मौसा शिशुपाल को चोटें आईं। सिर और हाथ की उंगलियों में गंभीर चोट लगने से शिशुपाल की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावर वहां से चले गए।
अस्पताल पहुंचे किसान नेता, पुलिस पर उठाए सवाल
घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल शिशुपाल का हाल जाना और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान किसान नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई।
जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के हरिवंश का मेडिकल परीक्षण तो तत्काल करा दिया, लेकिन गंभीर चोटों से जूझ रहे पीड़ित पक्ष के मेडिकल परीक्षण और शिकायत पर अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई गई। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। वही किसान यूनियन केकार्यकर्ताओं ने अस्पताल परसों में ही पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाज़ी की।
एक घंटे का अल्टीमेटम, सीओ कार्यालय के घेराव की चेतावनी
अस्पताल परिसर में किसान नेताओं ने साफ चेतावनी दी कि यदि एक घंटे के भीतर घायल पक्ष की सुनवाई कर उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर घेराव करेंगे। इस चेतावनी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
फिलहाल घटना को लेकर गांव से लेकर अस्पताल तक चर्चाओं का माहौल है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस की अगली कार्रवाई और पूरे मामले में अधिकारियों के आधिकारिक पक्ष का इंतजार है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान






FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात
Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा
KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
Farrukhabad news मिठाई कारोबारियों की बढ़ेगी मुश्किलें! अब डिब्बों पर लिखनी होगी ‘उपयोग की अंतिम तिथि’, गड़बड़ी मिली तो कटेगा चालान
Farrukhabad news –डीएम का सख्त फरमान—मिलावटखोरों पर कसें शिकंजा, खाद्य पदार्थों की जांच और नमूना[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS लाल निशान के बाद नोटिस की बारी, चैंबरों पर कार्रवाई देख लामबंद हुए अधिवक्ता; विरोध के आगे लौटे पालिका कर्मचारी!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई ने पकड़ा तूल, तहसील और मुंसिफ कोर्ट[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 351 करोड़ की बेशकीमती जमीन यूपीसीडा के हवाले, कंपिल में औद्योगिक विकास की जगी नई उम्मीद!
KAIMGANJ NEWS –बंद पड़ी कताई मिल की 33.1720 हेक्टेयर भूमि का हुआ हस्तांतरण, करीब 28.13[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रामीणों की सूचना पर दौड़े जेई, 11 हजार वोल्ट के झुके खंभे को कराया सीधा, टला बड़ा हादसा!
KAIMGANJ NEWS हरदेव बाबा मंदिर के पास मंडरा रहा था खतरा, ग्रामीणों की शिकायत पर[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर उबाल! वकीलों की हत्या से भड़का आक्रोश, कायमगंज रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
KAIMGANJ NEWS –कालपी बार के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या का मामला[...]
Nov