KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
पट्टिया लेन, कंपिल रोड स्थित किरण पब्लिक स्कूल में मंगलवार को गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस का संयुक्त आयोजन उल्लास, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। भगवान श्री गणेश की वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम हिंदी के गौरव और मातृभाषा के सम्मान के संदेश तक पहुंचा। छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर में ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार, मैनेजर श्रीमती कल्पना गंगवार एवं प्रधानाचार्य श्रीमती राधिका नायर ने मां सरस्वती और भगवान श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महाराष्ट्र की पारंपरिक वेशभूषा में सजी छात्राओं ने भावपूर्ण गणेश वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रधानाचार्य राधिका नायर के साथ शिक्षिकाओं ने भगवान श्री गणेश की आरती प्रस्तुत की। छात्राओं के मनमोहक मराठी नृत्य और ‘जय गणेश देव’ की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
हिंदी के सम्मान में बच्चों ने दिखाया दम
कार्यक्रम के दूसरे चरण में हिंदी दिवस की प्रस्तुतियों ने समारोह को नया रंग दे दिया। कक्षा सात की छात्राओं आराध्या भदौरिया और आर्या सिंह ने नृत्य के माध्यम से हिंदी दिवस की महत्ता और सांस्कृतिक गौरव को जीवंत किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटक ने मातृभाषा के महत्व पर जोरदार संदेश दिया। छात्रा अदिति शाक्य ने हिंदी दिवस पर ओजपूर्ण विचार रखकर खूब तालियां बटोरीं।
वरिष्ठ हिंदी शिक्षिका श्रीमती अंजू बाथम ने कहा कि हिंदी महज संवाद की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने अपनी कविताओं के पाठ से कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भर दिया। हिंदी शिक्षक श्री हरिद्वार द्विवेदी ने दोहों और ओजपूर्ण कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी के गौरव को संजोकर रखने का संदेश दिया।
प्रतियोगिताओं में दिखी बच्चों की प्रतिभा
हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के पहले दिन छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। हिंदी निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचारों की धार दिखाई। वहीं बच्चों ने घर से क्ले मिट्टी से भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं तथा चार्ट पेपर पर सुंदर चित्र तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दिन की शुरुआत सदनवार प्रार्थना सभा से हुई, जिसका संचालन कलाम हाउस के विद्यार्थियों ने अनुशासन और प्रभावी ढंग से किया।
टीमवर्क से सजा पूरा आयोजन
कार्यक्रम को व्यवस्थित और शानदार स्वरूप देने में अकादमिक एवं शैक्षिक गतिविधि प्रभारी विक्रांत सिंह और अंजना जयन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कला एवं रचनात्मक प्रभारी श्रीमती शिवानी राठौर, आरजू गंगवार और आकांक्षा सैनी की टीम ने आकर्षक मंच सज्जा कर विद्यालय परिसर को मनोहारी रूप दिया।
डिजिटल मंच और तकनीकी संयोजन का दायित्व शिक्षक अतुल प्रताप सिंह एवं सोशल मीडिया प्रभारी हिरा अंसारी ने संभाला। विद्यालय कोऑर्डिनेटर जयन राजन के मार्गदर्शन में शिक्षिका प्रगति सक्सेना, मंजू यादव, पूजा पाल, आशिका, पूनम, खुशी, पूजा तथा शिक्षक निखिल शाक्य, शाहरुख खान, नीरज अग्निहोत्री, अजमत अली एवं क्रीड़ा प्रभारी अल्पना यादव ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में योगदान दिया।
प्रशासनिक सहयोग में कार्यालय सहायिका फराह खान, लिपिक उमाकांत वर्मा तथा तकनीकी प्रबंधन में कंप्यूटर संचालक रवि कुमार सहित समस्त किरण परिवार की भूमिका सराहनीय रही।
ब्यूरो चीफ—जयपाल सिंह यादव
दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गणेश वंदना से गूंजा किरण स्कूल, हिंदी के गौरव ने बांधा समां मराठी नृत्य, रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने मोहा मन; बच्चों की प्रतिभा ने बटोरीं खूब तालियां
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पट्टिया लेन, कंपिल रोड स्थित किरण पब्लिक स्कूल में मंगलवार को[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा
KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न बचाने[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान
KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news पानी-पानी हुआ सुल्तानगंज खरेंटा: सड़कों पर बह रही ‘डेढ़ फीट’ धार, दहशत में ग्रामीण पर हौसले चट्टान!
Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे;[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 8 लाख की लूट में दो सप्ताह से फरार 25 हजार का इनामी यश दबोचा
KAIMGANJ NEWS पुलिस की घेराबंदी में चढ़ा हत्थे, 1.05 लाख नकद और मोबाइल बरामद; बाग[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केला खरीदते ही महिला का पर्स ‘गायब’, सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा; फल विक्रेता को उठा ले गई पुलिस
KAIMGANJ NEWS तेरहवीं में जा रही थी महिला, आरोप—पर्स में थे सोने के टॉप्स, चांदी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कच्ची शराब के अड्डों पर गरजी पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीम, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS एसडीएम और सीओ ने संभाला मोर्चा; 200 किलो लहन नष्ट, ठेकों पर ताबड़तोड़[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हापुड़ जा रहा अधेड़ 4 दिन से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
KAIMGANJ NEWS रास्ते में पत्नी और भतीजे से हुई थी आखिरी बात, उसके बाद से[...]
Sep