KAIMGANJ NEWS दिल्ली रूट पर PWD की ‘लापरवाही का दलदल’: रेलवे क्रॉसिंग के पास गहरे गड्ढों में फंसी हजारों जिंदगियां, गिट्टी डालने का दावा निकला खोखला

Picsart 26 09 11 15 32 09 646

KAIMGANJ NEWS –आगरा, अलीगढ़ और राजस्थान को जोड़ने वाले हाईवे पर बिछा हादसों का जाल; उगी झाड़ियों ने छीनी सड़क की चौड़ाई

  • ​फाटक बंद होते ही रेंगते हैं पहिए, कीचड़ की छींटों से दुकानदारों और ड्राइवरों में संग्राम
  • ​कागजों में सिमटा एई का गिट्टी वाला वादा, एसई बोले—’मौसम ठीक होने पर देखेंगे’

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)। दिल्ली का सफर और पाताल जैसे गड्ढों से होकर गुजरने की मजबूरी! लोक निर्माण विभाग (PWD) के निकम्मेपन की जीती-जागती तस्वीर कायमगंज-दिल्ली मुख्य मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास साफ देखी जा सकती है। अंतरराज्यीय स्तर पर फर्रुखाबाद को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, ताजनगरी आगरा, अलीगढ़, हाथरस और राजस्थान से जोड़ने वाले इस बेहद व्यस्त हाईवे की सूरत बद से बदतर हो चुकी है। क्रॉसिंग के ठीक मुहाने पर बने जानलेवा गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं, लेकिन कुंभकर्णी नींद में सोए विभाग को आम जनता की चीखें सुनाई नहीं दे रहीं।

​खोखला साबित हुआ एई का वादा, एक तसला गिट्टी तक नहीं गिरी

सड़क की दुर्दशा पर जब जनता का आक्रोश फूटा था, तब PWD के सहायक अभियंता (AE) अरविंद ने बड़े-बड़े दावे करते हुए फौरी राहत के लिए गड्ढों में गिट्टी डलवाने की बात कही थी। हकीकत यह है कि दिन बीतते चले गए, मगर मौके पर एक ट्रॉली तो दूर, एक तसला गिट्टी तक नहीं गिराई गई। विभाग के इस झूठे आश्वासन से स्थानीय बाशिंदों और व्यापारियों में भारी आक्रोश खौल रहा है।

​बारिश बनी काल, झाड़ियों ने निगला रास्ता

रिमझिम बारिश होते ही ये गहरे गड्ढे गंदे पानी से लबालब भर जाते हैं। पानी की सतह के नीचे छिपी गड्ढों की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण रोजाना बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। मुसीबत को दोगुना कर रही हैं सड़क के दोनों किनारों पर उगी बेतरतीब और घनी झाड़ियां, जिन्होंने रास्ते को बेहद संकरा बना दिया है। इसी मार्ग से होकर आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों मासूम स्कूली बच्चे और बुजुर्ग रोजाना गुजरते हैं, जिनकी जान हर पल दांव पर लगी रहती है।

​फाटक गिरते ही भीषण जाम, कीचड़ से भड़क रहा दुकानदारों का गुस्सा

रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद होते ही सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा रेला लग जाता है। जैसे ही ट्रेन गुजरने के बाद फाटक खुलता है, गड्ढों से बचने की आपाधापी में गाड़ियां एक-दूसरे पर चढ़ने लगती हैं। तेज रफ्तार से गड्ढों में उतरने वाले भारी वाहनों के पहियों से उछलने वाला गंदा कीचड़ सीधे सड़क किनारे की दुकानों और सामानों पर जा गिरता है। नतीजा यह है कि आए दिन दुकानदारों और वाहन चालकों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की नौबत आ रही है।

​अफसरशाही का रटा-रटाया राग: ‘मौसम सुधरेगा तब करेंगे काम’

जब पूरे मामले पर अधीक्षण अभियंता (SE) अशोक कुमार से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने हमेशा की तरह टरकाने वाला बयान देते हुए पल्ला झाड़ लिया। उनका कहना है कि मौसम साफ होने के बाद ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। अब सवाल उठता है कि क्या PWD के अफसर किसी बड़े खूनी हादसे का इंतजार कर रहे हैं? जनता पूछ रही है कि जब तक मौसम मेहरबान होगा, तब तक इस हाईवे पर गड्ढों की बलि कौन चढ़ेगा?

​रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान, कायमगंज

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आबकारी विभाग का अचानक एक्शन! शराब दुकानों पर पहुंची अफसरों की टीम, स्टॉक से लेकर CCTV तक खंगाला

KAIMGANJ NEWS –पुलगालिब से टीपी नगर तक चली जांच, ऑनलाइन भुगतान और स्टॉक रजिस्टर की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सातों दिन खुलें सरकारी बैंक, व्यापारियों पर लगने वाले अनावश्यक चार्ज हों खत्म!

KAIMGANJ NEWS –उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री के नाम सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, एसडीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रफ्तार का कहर: अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय गौरव की मौत, पांच माह पहले ही दुल्हन बनकर आई थी काजल

KAIMGANJ NEWS –ननिहाल से लौटते समय पपड़ी गांव के पास हुआ भीषण हादसा, पत्नी और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

KAIMGANJ NEWS –लुधैया पावर हाउस के पास हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार के इकलौते कमाने वाले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS kampil

KAIMGANJ NEWS कम्पिल में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS –चमन नगरिया गांव की घटना से मचा हड़कंप, परिजन गंभीर हालत में सीएचसी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, डीएम ने कार्मिकों को दिया सटीक आंकड़ों का मंत्र

Farrukhabad news–फर्रुखाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 16 नवंबर से स्वगणना अभियान; दिसंबर से घर-घर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले मिठाइयों की शुद्धता पर खाद्य विभाग का शिकंजा, राधे स्वीट्स पर छापा!

KAIMGANJ NEWS –पृथ्वी दरवाजा स्थित दुकान से कलाकंद का नमूना भरा, लाइसेंस की हुई जांच;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में तंबाकू कारोबारी के घर DGGI टीम पहुंचने की चर्चा, कारोबारियों में मची हलचल

KAIMGANJ NEWS –दो लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे लोगों ने खंगाले दस्तावेज! पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes