Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Picsart 26 04 26 05 46 04 123

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद कराने की चर्चा, विपक्ष ने उठाए सवाल
लखनऊ/उ० प्र० ” द एंड टाइम्स न्यूज ”
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चर्चाएं हैं कि समय पर पंचायत चुनाव न होने की स्थिति में ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। पंचायती राज विभाग की ओर से शासन को प्रशासक समिति के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को ही जिम्मेदारी सौंपने का प्रस्ताव भेजे जाने की बात सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।
सूत्रों के अनुसार वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया समय पर पूरी न होने की स्थिति में सरकार प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासक समिति गठित कर सकती है। प्रस्ताव में यह भी चर्चा है कि ग्राम प्रधानों के साथ-साथ ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल भी बढ़ाया जा सकता है।
राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ने से सत्ताधारी दल को ग्रामीण क्षेत्रों में संगठनात्मक मजबूती और राजनीतिक समर्थन मिल सकता है। वहीं विपक्षी दल इस संभावित फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं और इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला कदम बता रहे हैं।
दूसरी ओर, पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे संभावित प्रत्याशियों और स्थानीय स्तर पर सक्रिय लोगों में इस चर्चा से मायूसी भी देखी जा रही है। कई क्षेत्रों में चुनावी तैयारियां और जनसंपर्क अभियान पहले से शुरू हो चुके हैं। ऐसे में चुनाव टलने की अटकलों ने राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है।
हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पंचायत चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं ने प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धरती बचाने का संकल्प: किरन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS चार्ट, कविता, फैंसी ड्रेस और रोल प्ले से गूंजा विद्यालय परिसर, समर कैंप[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ऑटो में बैठा ‘सफर का साथी’ निकला जेबकतरा, 40 हजार पार कर बुजुर्ग को धक्का देकर फरार

KAIMGANJ NEWS कंपिल रोड पर दिनदहाड़े वारदात, बाइक सवार साथी संग चंद सेकेंड में हुए[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes