KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार”
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कृषि उत्पादन मंडी समिति में हुए भीषण अग्निकांड के बाद व्यापारियों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। रविवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता और नगर अध्यक्ष अमित सेठ के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा और उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा।
व्यापार मंडल ने मांग की कि अग्निकांड में तबाह हुए दुकानदारों को तत्काल आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आग की भयावह घटना में छह दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे करीब 32 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित व्यापारी अब आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच कराकर प्रभावित दुकानदारों को जल्द राहत दिलाई जाए। साथ ही मंडी समिति की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए गए। ज्ञापन में मंडी परिसर की पानी की टंकी को तत्काल चालू कराने, सभी दुकानों की बिजली सप्लाई बहाल करने, जली दुकानों की मरम्मत और टीनशेड लगवाने तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
व्यापार मंडल ने मंडी समिति प्रशासन को भी मांग पत्र की प्रतिलिपि सौंपकर जल्द कार्रवाई की चेतावनी दी।
इससे पहले नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार भी मंडी समिति पहुंचे और अग्निपीड़ित व्यापारियों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए प्रशासन से शीघ्र राहत दिलाने की बात कही।
इस दौरान जिला महामंत्री शिव कुमार शाक्य, फल एवं सब्जी ट्रेड अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, अमरनाथ दुबे, रफी खान, शानू खान, मोहम्मद जफर (राजू), इफ्तेखार खान, गुड्डा खान, संजय शर्मा, मोहम्मद उमर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ : जयपाल सिंह यादव
दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct